परिचय

श्वूंग कम्यूनिकेशन्स shvoong (श्वूंग या हम) इस्राइल के कानूनों के तहत गठित एक निजी कंपनी है जो कि श्वूंग इंटनेट साइट का स्वामी तथा संचालक है, जो www.shvoong.com पर स्थित है ("साइट"), हर्षपूर्वक आपको साइट का प्रयोग करने, समीक्षा करने, इसमें योगदान करने और इससे कमिशन प्राप्त करने का अवसर प्रस्तुत करती है। आपके द्वारा किसी भी रूप में साइट का प्रयोग यहां दिए गए नियमों और शर्तों के अधीन होगा और आपके द्वारा साइट का प्रयोग यह प्रमाणित करता है कि आप उपयोग के इन नियमों, जिनमें समय-समय पर संशोधन हो सकता है, से बिना किसी सीमा या पूर्व निर्धारित शर्त के बंधे होने को स्वीकार करते हैं।

1. नियम एवं शर्तें

जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है, ये उपयोग के नियम आपके द्वारा साइट के उपयोग को नियंत्रित करेंगे और एतद्द्वारा यहां दिए गए नियम और शर्तों का पालन करने की बिना शर्त सहमति देते हैं। हम यहां दिए गए प्रावधानों में समय-समय पर परिवर्तन करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं और एतद्द्वारा आप यह स्वीकार करते हैं कि हर बार साइट पर जाने पर इन उपयोग के नियमों की समीक्षा करना आपके लिए अनिवार्य होगा ताकि यहां दिए गए प्रावधानों पर आपकी सहमति की निरंतरता सुनिश्चित हो सके। आपके द्वारा साइट का उपयोग जारी रखना इस बात का प्रमाण माना जाएगा कि उपयोग के इन नियमों में किसी फेर-बदल किए जाने पर आपकी सहमति रहेगी।

2. साइट का वर्णन

साइट का लक्ष्य उपयोगकर्ताओं को निम्नलिखित विषयों के साहित्य का सारांश उपलब्ध कराना है (क) साहित्यिक कृतियां, (ख) समाचार संबंधी लेख, (ग) वैज्ञानिक जानकारी और (घ) कला, सामाजिक तथा अन्य विषयों की सामग्री। साइट पर मौजूद समस्त संक्षिप्त विषयवस्तु और अन्य किसी सामग्री, जो साइट के उपयोगकर्ताओं अथवा तीसरे पक्ष द्वारा उपलब्ध कराई गई है, "विषयवस्तु" कहलाएगी। आप यह समझते और स्वीकार करते हैं कि साइट के पृष्ठों पर विज्ञापन हो सकते हैं और साइट को जारी रखने के लिए ऐसे विज्ञापनों की अवश्यकता है। साइट के उपयोगकर्ता विषयवस्तु की गुणवत्ता के अनुसार उसे रेटिंग दे सकेंगे और किसी खास विषयवस्तु के संबंध में दी गई रेटिंग उस विषयवस्तु के लेखक को मिलनेवाले कमिशन को प्रभावित करेगी, जिसकी परिभाषा व व्याख्या निम्नलिखित है।

3. पंजीकरण

विषयवस्तु को देखने या पढ़ने के लिए आपको साइट में पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। लेकिन फिर भी आप इन उपयोग के नियमों से बंधे होंगे। विषयवस्तु प्रदान करने और इस विषयवस्तु के संबंध में संभावित रूप से कमिशन अर्जित करने के लिए आपको एक सरल पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी जिसमें आपको एक वैध ईमेल पता दाखिल करना होगा। कृपया साइट में रजिस्ट्रेशन करते वक्त एक सही और सक्रिय ईमेल पता प्रदान करें, अन्यथा हम आपको देय कमिशन का भुगतान नहीं कर सकेंगे। यह सुनिश्चित करना आपका दायित्व होगा कि आपके द्वारा दिया गया ईमेल पता आवश्यकतानुसार नवीनीकृत होता रहे अथवा अपडेट किया जाता रहे।

4. साइट पर विषवस्तु प्रदान करना

एतद्द्वारा आप सहमत हैं कि साइट पर प्रस्तुत करने के लिए आपके द्वारा प्रदान की गई समस्त विषयवस्तु हमारी विषयवस्तु निर्देशिका के अनुपालन में होगी। विषयवस्तु संबंधी आपके अधिकार का स्वामित्व आपके पास ही रहेगा, लेकिन आपके द्वारा साइट को विषयवस्तु प्रदान करने को यह माना जाएगा कि आपने Shvoong को यह अनुमति दी है, जिससे यह पूर्ण या आंशिक रूप में विषयवस्तु को साइट पर प्रस्तुत कर सके तथा साइट के उपयोगकर्ताओं को गैर वाणिज्यिक उपयोग के लिए तथा सभी लागू कानूनों के अधीन विषयवस्तु के उपयोग की अनुमति प्रदान कर सके। एतद्द्वारा आप यह स्वीकार करते हैं कि आपके द्वारा प्रदान की गई विषयवस्तु को साईट पर प्रस्तुत करने के लिए Shvoong बाध्य नहीं होगी और इसके अलावा Shvoong को किसी भी समय आपकी विषयवस्तु को पूर्णतः या अंशतः संपादित करने और / या हटा देने का अधिकार होगा। आप यह भी स्वीकार करते हैं कि आपकी अनुमति या बिना अनुमति के आपके द्वारा किसी भी समय साइट को प्रदान की गई किसी विषयवस्तु को, हटा देने का अधिकार Shvoong को होगा और इसे हटाने के मामले में Shvoong का निर्णय स्वतंत्र रहेगा।

5. विषयवस्तु निर्देशिका

Shvoong में प्रकाशित कोई भी सामग्री निम्नलिखित निर्देशों से आबद्ध रहेगी: 1.आपको अपनी विषयवस्तु में मूल कृति से सीधे लिए गए उद्धरणों के प्रयोग से बचना चाहिए।
2. आप अपनी विषयवस्तु में मूल कृति से परोक्ष भाषा में नकल करने से बचना चाहिए – इसका अर्थ यह हुआ कि आप मूल कृति के विषय को ही दूसरे शब्दों में या केवल कुछ शब्दों को बदलकर प्रयोग नहीं करेंगे।
3. आपको अपनी विषयवस्तु में शब्दों की संख्या कम से कम रखने की कोशिश करनी होगी – अगर आप 500 शब्दों में साराश लिख सकते हैं, तो 1000 शब्दों का प्रयोग न करें।
4. जहां भी संभव हो, आपको विषयवस्तु लिखने के लिए अपने ही वाक्य विन्यास का प्रयोग करना चाहिए और मूल कृति में प्रयोग की गई संरचना पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।
5. आप मूल कृति की आलोचना और / या समीक्षा करते हुए अपनी टिप्पणियां जोड़ सकते हैं।
6. किसी मूल कृति के चरित्रों का वर्णन करते समय, उनके वर्णन के लिए अपने शब्दों का प्रयोग करना चाहिए। आप इन चरित्रों के वर्णन के लिए मूल कृति के लेखक के शब्दों का प्रयोग नहीं करेंगे।
7. किसी मूल कृति के चरित्रों का वर्णन करते समय आपको चरित्र के निजी गुणों और तौर तरीकों का विस्तृत ब्योरा देने से बचना चाहिए।
8. मूल कृति की कथावस्तु का वर्णन करते समय आपको कथावस्तु के वर्णन को यथासंभव सामान्य रखना चाहिए और कथावस्तु का विस्तृत ब्योरा देने से बचना चाहिए।
9. हमेशा मूल कृति का अध्यायवार सारांश देने से बचना चाहिए।
10. आपको ऐसा कुछ भी नहीं लिखना चाहिए जो कि किसी मूल कृति के लेखक या स्वयं उस मूल कृति के प्रति अपमानजनक या उसे ठेस पहुंचानेवाला हो।

6. कमिशन

Shvoong साइट पर विज्ञापन देनेवालों से या साइट पर तीसरे पक्ष के माल और सेवाओं के विज्ञापन की सुविधा प्रदान करनेवालों से भुगतान ("रायल्टी") प्राप्त करेगा। Shvoong अपनी रायल्टी का एक भाग साइट के पंजीकृत उपयोगकर्ताओं को सहर्ष भुगतान करेगा जो कि यहां दिए गए नियमों के अधीन होगा ("कमिशन") । Shvoong प्रत्येक पृष्ठ से प्राप्त कुल रायल्टी का 10 प्रतिशत उस पृष्ठ पर प्रदर्शित विषयवस्तु के लेखक को भुगतान करेगा। इस दस प्रतिशत की गणना उस पृष्ठ पर आनेवाले व्यक्तिगत सर्फरों की कुल संख्या पर आधारित होगी ("परिकलन के मानक")। इसके अतिरिक्त, यदि आप साइट पर रखे विषयवस्तु के किसी एक पूरे भाग का मूल भाषा से अन्य भाषा में अनुवाद करते हैं और उसके बाद वह अनुवाद साइट पर प्रस्तुत किया जाता है, तो हम आपको प्राप्त कुल रायल्टी का 5 प्रतिशत भुगतान करेंगे। हम अनुवाद की मूल रचना के मूल प्रदाता को अनूदित विषवस्तु के माध्यम से निश्चित पृष्ठ से प्राप्त कुल रायल्टी का 5 प्रतिशत परिकलन के मानकों के अनुसार भुगतान करेंगे। समय-समय पर Shvoong साइट के मुख्यपृष्ठ पर कमिशन पाने के विशेष अवसरों को प्रकाशित करेगा और हम आपसे अपेक्षा रखते हैं कि आप इन अवसरों की जानकारी लेते रहने की अधिक से अधिक कोशिश करेंगे। यदि आपको कमिशन की कोई रकम देय होगी तो हम आपको सूचित करेंगे। यह कमिशन रायल्टी के प्राप्त होने की अवस्था मेंमासिक आधार पर महीने की पहली तारीख को दी जाएगी। कमिशन का भुगतान अमरीकी डालन में केवल आपके नाम में दर्ज paypal खाते में ही जमा किया जाएगा। Shvoong में ही पहले पहले दर्ज ईमेल पते की सहायता से आपको paypal साइट में जाकर अपना खाता खोलना होगा। यह खाता paypal की ही शर्तों पर चलेगा। (देखें www.paypal.com)। यदि आप खाता न खोल पाएं तो हम आपको चेक के जरिए भुगतान करेंगे। इसके लिए आपको हमें अपना नाम व पूरा पता भेजना होगा। यदि किसी निश्चित माह में आपको देय कमिशन + 10 ("न्यूनतम राशि") से कम है, तो Shvoong आपको तब तक भुगतान करने के लिए बाध्य नहीं होगा जब तक कि कमिशन न्यूनतम राशि के बराबर या उससे अधिक न हो जाए। इस कमिशन से संबद्ध सभी करों की अदायगी हेतु व्यक्तिगत रूप से आप स्वयं उत्तरदायी होंगे। इसमें Shvoong का कोई हिस्सा न होगा।

7. साइट का दुरुपयोग

आपको साइट पर ऐसी कोई भी विषयवस्तु प्रस्तुत करने की सख्त मनाही है जो विषयवस्तु निर्देशिका का पूरी तरह अनुपालन नहीं करती। इसके अलावा, आपको साइट पर ऐसा कोई भी काम करने से विशेष रूप से मनाही की जाती है जो धोखाधड़ी या बेईमानी से आपको या किसी अन्य व्यक्ति को देय (एक) रेटिंग में या (दो) कमिशन में फेर-बदल करता है। साइट पर आपके द्वारा की गई सभी क्रियाओं और आपके द्वारा अर्जित कमिशन की समीक्षा करने का अधिकार Shvoong अपने पास रखती है। यदि Shvoong को लगे कि आपने पूर्वोक्त प्रावधानों का उल्लंघन किया है तो Shvoong को यह अधिकार रहेगा कि आपको देय कमिशन का भुगतान रोक दे और Shvoong के साथ आपके पंजीकरण को रद्द कर दे।

8. निजता संबंधी नीति

एतद्द्वारा आप यह स्वीकार करते हैं कि साइट पर पंजीकरण करने और इसका उपयोग करने के लिए तथा कमिशन प्राप्त करने के लिए आपको हमें अपने बारे में कुछ निजी ब्यौरे प्रदान करने होंगे। हालांकि हम अपनी निजता संबंधी नीति, जो इसका एक अभिन्न अंग है, के प्रावधानों के अनुसार इस सूचना को गोपनीय रखेंगे, पर आप इस बात से सहमत हैं कि समय-समय पर हमारे लिए इन ब्यौरों में से कुछ को तीसरे पक्षों को बताना आवश्यक होगा और आप इस प्रकार जानकारी दिए जाने से सहमत रहेंगे।

9. वैधानिक दायित्व से मुक्ति

आप द्वारा साइट के उपयोग या इन उपयोग के नियमों या विषयवस्तु निर्देशिका के किसी प्रावधान के आपके द्वारा उल्लंघन से या आपके द्वारा किसी तीसरे पक्ष के अधिकारों के उल्लंघन के कारण होनेवाले समस्त दावों, कानूनी दायित्वों, हर्जानों, क्षतियों, लागत एवं खर्चों जिनमें कानूनी शुल्क भी शामिल हैं, से हमें मुक्त करने, बचाव करने और हानि रहित बताने के लिए सहमत हैं।

10. लिंक्स

साइट में अन्य इंटनेट साइटों ("अन्य साइट") से लिंक मौजूद होंगे। आप यह मानते हैं कि Shvoong का अन्य साइटों पर और उनमें प्रस्तुत सेवाओं उत्पादों या मालों पर कोई नियंत्रण नहीं है और एतद्द्वारा आप यह सहमति देते हैं कि Shvoong अन्य साइटों की उपलब्धता या क्रियाशीलता के लिए जिम्मेदार नहीं है और न ही Shvoong अन्य साइटों पर प्रस्तु सेवाओं, उत्पादों या मालों का किसी भी प्रकार से प्रतिनिधित्व या अनुमोदन करता है। आप यह भी स्वीकार करते और मानते हैं कि Shvoong अन्य साइटों के संबंध में आपको हुई किसी क्षति या हानि के लिए जिम्मेदार या कानूनी रूप से उत्तरदायी नहीं होगा।

11. पंजीकरण की समाप्ति

यदि हमें यह विश्वास हो कि आपने इन उपयोग के नियमों के किन्हीं प्रावधानों का उल्लंघन किया है तो हमें Shvoong के साथ आपके पंजीकरण को तत्काल समाप्त करने का अधिकार होगा और परिणामस्वरूप आपको Shvoong से और कोई कमिशन पाने का अधिकार नहीं होगा व उसे रोगा जा सकेगा।

12. साइट की निरंतरता

Shvoong एकमात्र अपने विवेकानुसार और आपको पूर्वसूचना के बिना समय-समय पर साइट को तथा उसकी सेवाओं को निलंबित करने या/ फेर-बदल करने का अधिकार सुरक्षित रखता है और ऐसी कार्रवाई के संबंध में Shvoong के विरुद्ध आपका कोई दावा नहीं होगा। इसके अलावा, यदि Shvoong साइट पर प्रस्तुत सेवा को अस्थायी या स्थायी रूप से बंद करने का फैसला करता है और इसके परिणामस्वरूप आपको कमिशन का भुगतान बंद कर देता है तो इस संबंध में Shvoong के विरुद्ध आपका कोई दावा नहीं होगा।

13. कोई वारंटी नहीं

आप सहमत हैं कि आपके द्वारा साइट का उपयोग और आपके द्वारा विषयवस्तु का उपयोग आपके अपने जोखिम पर किया जा रहा है। साइट और समस्त विषयवस्तु आपको "जैसा है" के तौर पर उपलब्ध कराई गई है। न तो Shvoong और न ही इसका कोई शेयरहोल्डर, निदेशक, अधिकारी या कर्मचारी ऐसी कोई अभिव्यक्ति या अंतर्निहित वारंटी अथवा या प्रतिवेदन देता है कि साइट अथवा विषयवस्तु किसी उद्देश्य के लिए उपयुक्त है या किसी ढंग से पूर्ण अथवा त्रुटिहीन है।

14. दायित्व की सीमा

लागू कानून की अधिकतम सीमा तक साइट या विषयवस्तु के आप द्वारा उपयोग के परिणामस्वरूप आपको होनेवाली किसी हानि या क्षति के लिए न तो Shvoong और न ही इसके कोई शेयरहोल्डर, निदेशक, अधिकारी या कर्मचारी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आपके प्रति कानूनी रूप से उत्तरदायी होंगे। चाहे हमें सूचित किया जाए या नहीं । हम इस प्रकार की हानि हेतु जवाबदेह न होंगे।

15. नियंत्रक कानून

ये उपयोग के नियम और इनसे संबंधित कोई भी मामले इजराईल राज्य के कानूनों द्वारा नियंत्रित होंगे और उनके अनुसार ही समझे जाएंगे। एतद्द्वारा आप अपरिवर्तनीय रूप से सहमत हैं कि इन उपयोग के नियमों और इनसे निकले किसी मुद्दे के बारे में किसी भी दावे, विवाद या मतभेद के संबंध में तेल अवीव, जाफा के संबंधित न्यायालयों का विशिष्ट क्षेत्राधिकार होगा और इन न्यायालयों के अलावा और किसी न्यायालय को इस मामले में कोई क्षेत्राधिकार नहीं होगा। आप अपरिवर्तनीय रूप से इस बात का अपना कोई भी अधिकार निरस्त करते हैं कि आप इन न्यायालयों में कानूनी कार्रवाई किए जाने पर आपत्ति कर सकते हैं या यह दावा कर सकते हैं कि कार्रवाई किसी असुविधाजनक मंच पर की गई है, या कि इन न्यायालयों को क्षेत्राधिकार नहीं है।

16. सामान्य

(1) यदि इन उपयोग के नियमों का कोई भी प्रावधान किसी न्यायालय या अन्य सक्षम अधिकारी द्वारा पूर्ण या आंशिक रूप से अवैध या लागू होने योग्य नहीं घोषित किया जाता है तो इन उपयोग के नियमों के अन्य प्रावधानों तथा प्रावधान के शेष भाग की वैधता अप्रभावित रहेगी।

(2) इन उपयोग के नियमों के किसी भाग को हमारे द्वारा निरस्त करने को इन उपयोग के नियमों की किसी शर्त के किसी पूर्ववर्ती या अनुवर्ती शर्त का उल्लंघन नहीं समझा जाना चाहिए।

(3) जब तक कि स्पष्ट रूप से कहा न गया हो, तब तक इन उपयोग के नियमों की कोई भी बात तीसरे पक्षों को कोई भी अधिकार या कोई अन्य लाभ की न तो रचना करेगी और न ही प्रदान करेगी।

(4) इन उपयोग के नियमों का विभिन्न भाषाओं में अनुवाद किया गया है। इन उपयोग के नियमों के अनूदित संस्करणों में किसी प्रकार की असंगति होने पर अंग्रेजी भाषा का संस्करण सर्वमान्य होगा।

(5) विषयवस्तु निर्देशिका एवं निजता संबंधी नीति के साथ मिलकर ये उपयोग के नियम आप द्वारा साइट के उपयोग के संबंध में आपके और हमारे बीच के समझौते का संपूर्ण दस्तावेज है।

.

Summarize Human Knowledge

.