Summarize Human Knowledge

.

श्वूंग होम>सामाजिक विज्ञान>समाजशास्‍त्र>स्टाइल स्टेटमेंट हैं हैंड बैग्स

.

स्टाइल स्टेटमेंट हैं हैंड बैग्स

द्वारा : pratima avasthi    

लेखक : pratima
स्टाइल स्टेटमेंट हैं हैंड बैग्स
डिफरेंट लुक्स वाले
बैग्स अब स्टाइल स्टेटमेंट बनते जा रहे हैं। पर्सनालिटी पर सूट करने वाले बैग्स आपके लुक्स को बदल देते हैं। महिलाएं हों या किशोरियां, हैंड बैग्स सभी की जरूरत में शामिल हैं। किशोरियां आमतौर पर ग्लिटरिंग हैंड बैग्स प्रिफर नहीं करती हैं क्योंकि इनकी डच्यूरेबिलिटी ज्यादा नहीं होती है। यंग गर्ल्स ग्लैमरस बैग्स रखकर इठलाना पसंद करती हैं। छोटे साइज के हैंडी बैग्स भी इन दिनों काफी लोकप्रिय हैं।
लेटेस्ट फैशन स्टेटमेंट बन चुके एनिमल प्रिंट बैग्स आजकल बेहद पंसद किए जा रहे हैं। फंकी और ट्रेंडी बैग्स भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। महिलाएं क्लासिक बैग्स को प्रिफर करती हैं जोकि स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक देते हैं। कई ब्रांड कलर्स के बैग्स पसंद किए जाते हैं। कुछ युवतियां तो नामी डिजाइनर्स से बैग खरीदना प्रिफर करती हैं क्योंकि ये खास होते हैं और सुविधाजनक भी। यदि आप भी बैग खरीदना चाहती हैं तो लेटेस्ट और ट्रेंडी होने के साथ-साथ ये स्टाइलिश भी हों, इसका ध्यान रखें। क्लासिक ट्रेंड्स के अनुसार भी बैग्स की निराली दुनिया से चुनाव करना आसान हो गया है।
पर्सनालिटी पर करे सूट

बैग्स का चुनाव करते सम यह सोंच लें कि बैग आपकी पर्सनालिटी पर सूट कर रहा है या नहीं। ग्लिटरिंग और एक्सेसरीज वाले बैग्स का चुनाव सोच-समझकर करें। आपका ऑफिशियल बैग सिंपल और क्लासिक होना चाहिए। इस तरह के बैग्स को फ्रैंड्स नाइट में नहीं ले जाया जा सकता। सिचुएशनल डिमांड के अनुसार बैग्स का चुनाव करना चाहिए।
ए कॉम्प्लिमेंट टू युअर फिगर
शूज, हैंड बैग्स महिलाओं के बेस्ट फ्रैंड्स होते हैं। महिलाओं का हैंड बैग दो उद्देश्य पूरे करते हैं। इनमें मोबाइल, क्रेडिट कार्ड और खासतौर पर रुपए रखे जाते हैं और वे फैशन स्टेटमेंट में शामिल किए जा रहे है। हैंड बैग्स अकसर आपका मूड, इंडीविजुअलिटी, स्टाइल और स्टेटस बताते हैं। हैंड बैग डिफरेंट शेप और स्टाइल में मिलते हैं जो आपके फिगर को सूट करते हों आप उन्हीं का चुनाव करें। यह चुनाव आपके फिगर को कॉम्प्लिमेंट के साथ प्रेजेंट करेगा और आपके आउटफिट्स पर भी निर्भर करने वाले बैग्स की बात ही अलग होगी।
क्या सूट करेगा
बड़े हैंड बैग्स केजुअल होते हैं जो लूज टॉप और स्कर्ट पर मैच करते हैं जबकि छोटे हैंड बैग जीन्स और क्लोज फिटिंग टॉप पर मैच करते हैं। विशिष्ट तौर पर ब्लैक कलर के बैग विभिन्नता लिए होते हैं ये किसी भी ड्रेस के साथ अच्छे लगते हैं खासतौर पर ईवनिंग गाउन के साथ उनका लुक ही बदल जाता है। ड्रेसी हैंड बैग अपस्केल ईवनिंग विअर के साथ सूट करते हैं। यदि आपके फिगर पर सूट करते हों तो लार्ज बैग्स भी फैशन में प्रचलित हैं। राउंड और स्क्वेयर शेप के पर्स आप उपयोग कर सकती हैं यदि आप स्लिम और हाइटेड हैं। बॉटल शेप हैंड बैग का उपयोग मिडिल हाइट की युवतियां को सूट करेंगे। बैग में एडजेस्टेबल हैंडल्स हों तो आप वेस्ट लाइन के अनुसार उसे सैट कर लें।
कलर्स दें अट्रेक्टिव लुक
पर्स खरीदते समय कलर्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। डिफरेंट कलर के हैंड बैग्स आपके आउटफिट से मैच कलर्स के भी हो सकते हैं ये अट्रेक्टिव लुक देते हैं। सिंगल कलर्ड ड्रेस पहनना हो तो मल्टी कलर्ड हैंड बैग का इस्तेमाल किया जा सकता है। सीजन के अनुसार भी हैंड बैग उपलब्ध होते हैं।
हैंड बैग मटेरियल
लैदर ऑल टाइम फेवरेट है क्योंकि इसे किसी भी आउट फिट और हर सिचुएशन पर काम करता है। लैदर बैग के अलावा भी स्टाइलिश फेब्रिक और स्ट्रा बैग प्रिफर किए जा सकते हैं।
प्रकाशन तिथि: जनवरी 24, 2009
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5

Bookmark & share this post

.