Summarize Human Knowledge

.

श्वूंग होम>सामाजिक विज्ञान>समाजशास्‍त्र>अपने काम को भावनाओं से परे रखें

.

अपने काम को भावनाओं से परे रखें

द्वारा : pratima avasthi    

लेखक : श्रीप्रकाश श्रीधर
अपने काम को भावनाओं से परे रखें
लीडरशिप मंत्र. यह
एक ऐसा शख्स है, जिसे मैं अपने जीवन में कभी नहीं भूल सकता। मेरी पहली नौकरी के दौरान वह मेरा बॉस था। उस संस्थान में हर कोई उसके साथ काम करना पसंद करता और वास्तव में उसके साथ काम करने में मजा भी आता था।
वह माहौल को खुशगवार बनाए रखता और टीम को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता। उसके साथ मैंने काम करते हुए देखा कि कैसी भी परिस्थिति क्यों न हो, न तो उसने कभी उद्विग्न हो अपना आपा खोया और न ही कभी वह गुस्से में आकर अपनी टीम पर उबल पड़ा।
उसका यह शांत-चित्त मिजाज देखकर मुझे यह लगता था कि उसके जीवन में कोई समस्या नहीं है और यही कारण है कि वह इतना खुशमिजाज है और दूसरों के साथ इस तरह का बर्ताव कर पाता है। लेकिन जब मुझे यह पता चला कि उसके बेटे की कीमोथेरेपी चल रही है, तो मुझे बेहद आश्चर्य हुआ। वह किस कदर मानसिक वेदना से गुजर रहा था, यह उसने कभी अपनी टीम पर जाहिर नहीं होने दिया। इससे मैंने जिंदगी का एक महत्वपूर्ण सबक सीखा कि ‘खुश होने का यह कतई मतलब नहीं है कि जीवन में सबकुछ ठीक-ठाक है। इसका मतलब है कि आपने कमियों से परे देखने का निर्णय कर लिया है।’
याद रखें, एक लीडर के तौर पर यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है कि आपको भलीभांति पता हो कि अपनी भावनाओं पर काबू पाते हुए किस तरह अपनी टीम की भलाई के लिए काम किया जाता है। हममें से हरेक की जिंदगी में सुख-दुख आते हैं, लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि इसका असर हमारे काम पर न पड़े।
-लेखक नेतृत्व प्रशिक्षण संस्था ‘लीडकैप’ के संस्थापक हैं।
प्रकाशन तिथि: अक्तूबर 31, 2008
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5

Bookmark & share this post

.