.
......क्या मै गलत हूं?
........एक लडकी ने अपने बॉयफ्रैन्ड से इसलिए शादी कर ली कि रिश्ता कायम रहे।... इससे
पहले दो=तीन बार की नाकामियाबी के बाद उसे लगा कि अब इस बार सही साथी मिल गया है.... और उसे अब खोना इस लडकी को गंवारा नहीं था, सो शादी कर ली... शादी का मानो रजिस्ट्रेशन करवा लिया.... यह लडकी का कहना है।
.............. अब इस लड्की की अपने पुराने बॉयफ्रेंड याने कि हालिया पति से तकरार चल रही है।.... लड्की का कहना है कि उसकी जिंदगी में एक नई लडकी प्रवेश कर चुकी है।... अब ऐसी हालत में लड्की के लिए क्या सही है कि उस बॉयफ्रैड कम पति के साथ रहना जारी रखे... या तलाक का आखिरी रास्ता चुने।... जवाब लड्की चाहती है।
..................मैने आज ही के हिन्दुस्तान दैनिक में यह समस्या पढी है।... हिन्दुस्तान दैनिक के 'फोर यू' कॉलम में अनुपम खेर ऐसी और कै अन्य तरह की समस्याओं का समाधान बतातें है।... मुझे यह्लड्की खुद गलत लग रही है।.. पहले स्वयं कई लड्कों की आजमाईश ले चुकी है.... जब यह लड्का अच्छा लगा तो रिश्ता कायम रखने के उद्देश्य से उससे शादी कर ली.... शादी क्या कर ली, खुद ही कह रही है कि रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।.... तो शादी का मतलब यह लडकी जानती नहीं है, यह बात साफ है।
.......................अनुपम खेरजी ने सही सलाह दी है कि इसे खुद अपने आप को बदलना पडेगा।... इस शादी को चलाए रखना या तलाक ले कर दूसरे लडका तलाश करना.... बाद की बात है। आज कल ऐसे कै किस्से सामने आ रहे है।... बिना सोचे समझे शादी तो कर लेते है और बाद में किसी न किसी समस्या से घिर जाते है।... ऐसे में अगर संतान जन्म लेती है तो उसके भविष्य का तो भगवान ही मालिक होता है। माता-पिता सिर्फ अपना सुख्नचैन ढूंढते है।
................. ऐसे लड्के और लड्कियां सामने से पूछतें है कि 'क्या मै गलत हूं?'
प्रकाशन तिथि:
जनवरी 22, 2009
ambalika के द्वारा और अधिक संक्षेपण
More