बॉस को खुश रखने के लिए सेक्सी ड्रेस ब्रिटेन में हुए
एक सर्वे के मुताबिक अधिकांश
फीमेल एम्प्लाई अपने बॉस को खुश रखने के लिए सेक्सी और हॉट ड्रेस पहनती हैं। क्योंकि उनका मानना है कि ऐसे कपड़ों से बॉस को इंप्रेस किया जा सकता है। पर यदि आपके ऑफिस में लड़कियां शालीन कपड़े पहनकर आ रही हैं तो इसका मतलब है कि आपके बॉस थोड़ा सा सख्त मिजाज हैं और इंप्रेस होने में विश्वास नहीं रखते हैं।
यह सर्वे ब्रिटेन की एक वेबसाइट में ऑनलाइन तरीके से करवाया है।
सर्वे में शामिल 78 फीसदी महिलाओं ने कहा कि ऑफिस में उनका पूरा दिन कैसा गुजरेगा यह उस दिन की उनकी ड्रेस भी काफी हद तक तय करती है। 27 फीसदी से ज्यादा महिलाओं ने माना कि बॉस को इम्प्रेस करने, सैलरी बढ़वाने या प्रमोशन पाने के लिए वे ऑफिस में खुशी-खुशी कम कपड़े पहन सकती हैं।
ब्रिटेन की तीन हजार महिला कर्मचारियों के बीच हुए इस सर्वे में शामिल हर 20 में से एक महिला ने माना कि वो अक्सर ऐसा करती हैं। 54 फीसदी महिलाओं का मानना है कि अच्छी ड्रेस से ऑफिस में अच्छा काम करने और बेहतर परफॉमेंस देने की प्रेरणा मिलती है।
सर्वे से यह निष्कर्ष निकला कि ऑफिस में महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली ड्रेस सफलता पर काफी असर डालती है। इससे ऑफिस में बेहतर प्रदर्शन तो होता ही है साथ ही करियर की सीढि़यां भी जल्दी चढ़ने में मदद मिलती है। कुछ महिलाओं ने यह भी कहा कि यदि वो आरामदायक कपड़ों में रहेंगी तो काम करने का मूड बनने में मुश्किल आ सकती है।
सर्वे से यह भी पता चला कि दो-तिहाई महिलाएं स्मार्ट तरीके से ड्रेसअप होने पर खुद को ज्यादा कंट्रोल्ड महसूस करती हैं। 61 फीसदी कर्मचारियों का मानना है कि ड्रेस से उन्हें सहयोगियों से सम्मान पाने में मदद मिलती है।
ब्रिटिश अखबार 'द डेली टेलिग्राफ' के मुताबिक, ऑफिस में फैशन इतना अधिक प्रभावकारी होता है कि 48 फीसदी महिला कर्मचारियों में तो ऑफिस में पहनावे को लेकर एक तरह की प्रतिस्पर्धा बनी रहती है।
मार्केटिंग और एडवरटाइजिंग के दफ्तरों में यह प्रतिस्पर्धा सबसे ज्यादा दिखाई देती है। इसके बाद मीडिया और फिर रीटेल का नंबर आता है।