Summarize Human Knowledge

.

श्वूंग होम>सामाजिक विज्ञान>मनोविज्ञान>लाल लिबास में ज्यादा जंचती हैं महिलाएं

.

लाल लिबास में ज्यादा जंचती हैं महिलाएं

द्वारा : pratima avasthi     

लेखक : चेस्टर यूनिवर्सिटी
लाल लिबास में ज्यादा जंचती हैं महिलाएं
पुरुषों को
लाल पोशाक पहनने वाली महिलाएं ज्यादा आकर्षक दिखती हैं। न्यू यॉर्क स्थित चेस्टर यूनिवर्सिटी के 100 पुरुषों पर किए गए रिसर्च में यह बात सामने आई है। स्टडी के दौरान सभी पुरुषों को आकर्षक युवा महिलाओं की तस्वीरें दिखाई गईं। इन तस्वीरों में महिलाओं ने अलग-अलग रंगों की पोशाकें पहनी हुई थीं।
महिलाओं की फोटो दिखाने के बाद उन्हें उनकी खूबसूरती के अनुसार क्रम में रखने को कहा गया और यह भी पूछा गया कि वह किस महिला को किस हद तक पसंद करते हैं। पुरुषों ने उन महिलाओं को ज्यादा पसंद किया जो लाल रंग के लिबास में थीं। हालांकि पुरुषों ने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने पोशाक के रंग की वजह से किसी महिला को पसंद या नापसंद किया। लेकिन रिसर्चरों का कहना है कि स्टडी में शामिल ज्यादातर पुरुषों का लाल रंग के प्रति रुझान यह साबित करने के लिए पर्याप्त है कि उन्हें लाल पोशाक वाली महिलाएं अधिक भाती हैं।
स्टडी के दौरान लोगों ने बताया कि हम लाल रंग के कपड़े पहनी महिलाओं के साथ डेट पर जाना पसंद करेंगे और उन पर ज्यादा पैसे भी खर्च करने को तैयार हैं।
अन्य स्टडी में रिसर्चरों ने यह जानने की कोशिश की कि क्या महिलाओं को भी लाल लिबास वाली महिलाएं उतना ही भाती हैं, जितना कि पुरुषों को। पता चला कि नतीजा बिल्कुल इतर था।
प्रकाशन तिथि: नवम्बर 01, 2008

टिप्पणियाँ

कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5

Bookmark & share this post

.