.
फीस वृध्दि.... बच्चे सडक पर उतरे
फीस वृध्दि.... बच्चे सडक पर उतरे
.................बच्चों ने बिलकुल सही कदम उठाया।... प्राइवेट स्कूलों
में फीस में बढोतरी होने से नारज और परेशान बच्चे सडक पर उतर आए। भारत की राजधानी दिल्ली के राजघाट पर बच्चों ने बडी संख्या में एक जुट हो कर प्रदर्शन किया।... रविवार के दिन फरवरी माह की ठंड में ठिठुरतें स्कूली बच्चों ने नारे लगाए... स्कूली बच्चे करें पुकार...शिक्षा हमारा मौलिक अधिकार।...गुंज बहुत बडी थी, गगन भेदी थी।
....... बच्चे समझ चुके थे कि फीस बढोतरी का बोझ उनके अभिभावकों को कितना हिला कर रख देखा। ऐसे में कुछ बच्चों को स्कूल छोड देने की नौबत भी आ सकती है.... यही सोच कर बच्चों ने यह कदम उठाया।... उनके अभिभावकोंने भी इस प्रदर्शन में उनका साथ दिया। मकसद साफ ही था।.... प्राइवेट स्कूल के संचालक और सरकार को अपनी परेशानिओं से अवगत कराना।
........... एक तरफ सरकार और महत्वपूर्ण पदों पर विराजमान हस्तियां जन साधारण को संदेशा दे रही है कि.... शिक्षा का महत्व क्या है... शिक्षा के बिना अब के जमाने में व्यक्ति असहाय ही है....शिक्षा प्राप्त व्यक्ति ही दुनिया में बडे बडे काम कर दिखातें है..... वगैरा, वगैरा।.... तो फिर शिक्षा के रास्ते में ऐसी रुकावट डालने का कारण क्या है?
....................पाइवेट स्कूल में फीस बढोतरी पर दिल्ली सरकार ने अनुमति दे दी है।.... कहा जा रहा है कि शिक्षकों की वेतन वृध्दि की मांग को ध्यान में रखते हुए फीस वृध्दि करना उचित समझा गया।.... लेकि इस पर संगठन के नेताओ और अभिभावकों ने यह खुलासा किया कि सरकार पहले ही शिक्षा अधिभार के रुप में जनता से करोडों रुपये ऐठ चुकी है।.... क्या शिक्षकों को उस राशी में से पर्याप्त वेतन नहीं दिया जा सकता?
..... संगठन के नेता और अभिभावक इस मुद्दे को ले कर मुख्यमंत्री शिला दीक्षित और केंन्द्रिय मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुन सिंह्ो रीसे मिलने शिघ्र ही जाने वाले है।
............... एक तरफ बच्चों के लिए बहुत कुछ् कर गुजरनेका दम भरने वाली सरकार.... देखें कि क्या कदम उठाती है।....किसी भी हालत में बच्चों की शिक्षा पर ऐसी छिछोरी राजनीति की वजह् से आंच नहीं आनी चाहिए।
प्रकाशन तिथि:
फरवरी 02, 2009
ambalika के द्वारा और अधिक संक्षेपण
More