Summarize Human Knowledge

.

.

Commerce bhi pahunchaa sakataa hai...unchaai par!

द्वारा : ambalika    

लेखक : Hindustan, ambalika
Education            कॉमर्स भी पहुंचा सकता है...उंचाई पर!
..क्या
आप डॉक्टर बनना चाहते थे?...या फिर इंजीनियर बनना चाहते थे?  और अब कॉमर्स में एडमिशन ले लिया है. सोच रहे है कि आगे मेरे लिए क्या स्कोप होगा!
..बिलकुल ही मत घबराइए! कॉमर्स भी आपके लिए उज्वल भविष्य की सौगात ले कर आया है. बी,कॉम करने के बाद आपके सामने बहुतसे ऑप्शंस है. आप अगर गणित में माहिर है और फाइनेंस क्षेत्र में आप की रुचि है तो बैंकिंग और फाइनेन्शियल सर्विस का चयन आपके लिए श्रेष्ठ है.यहां आप नॉन बैंकिंग फाइनेन्शियल कंपनियों के साथ या स्टॉक्स और सिक्योरिटीज में अपनी सेवाएं दे सकतें है.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और अन्य राष्टियकृत बैंक प्रोबेशनरी ओफिसरों की नियुक्ती करतें है. यह नियुक्ति एसबीआई सेंट्रल रिक्रियूटमेंट बोर्ड और दि बैंकिंग सैर्विस रिक्रियूटमेंट बोर्ड के माध्यम से की जाती है. इसके लिए एक लिखित परीक्षा और साक्षात्कार का प्राविधान है.
अन्य अच्छे ऑप्शंस में लॉ और इंश्योरेन्स का भी आप चयन कर सकतें है. तीन वर्षिय़ लॉ ग्रेज्युएशन के बाद आप कॉरपॉरेट लॉ या पेटेन्सी लॉ में विशेषञ की हैसियत से काम कर सकतें है; इन विशेषञोंकी बहुत बड़ी मांग है. इंशोरन्स मार्केटिंग में भी आपके लिए काम करनेका सुनहरा मौका है.
पोस्ट ग्रेज्युएट डिप्लोमा इन एडवर्टाइजिंग कोर्स भी कॉमर्स ग्रेजुएट्स के लिए उपलब्ध है. इसमें आप एकाउंट एक्जीक्युटिव या एडवर्टाइजिंग कंपनी में मीडिया प्लानर भी बन सकतें है.यह कोर्स ऑफर करने वाली भारत की मान्य संस्थाएं है....
१. दि मुद्रा इंस्टीटयूट ऑफ कम्युनिकेशन, अहमदाबाद्.
२. दि नर्सी मोन्जे इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुंबई.
अपनी व्यक्तिगत रुचि के अनुसार आप मास कम्युनिकेशन, जर्नालिज्म, पब्लिक रिलेशन्स, मार्किट रिसर्च,पब्लिशिंग या रिसर्च और एकेडमिक्स में भी अपना करियर बना सकतें है.
 
प्रकाशन तिथि: जनवरी 09, 2008
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5

Bookmark & share this post

.