Sandeshe Aate Hai...Chaukane Wali Khabar!
Summary rating: 5 stars
2 समीक्षा
विजिट्स:
31
शब्द:
600
प्रकाशन तिथि: फरवरी 26, 2008
ऑनलाइन न्यूज संदेशे आते है...चौंकाने वाली खबर!
यह खबर पढते ही आप अपनी ई-मेल चेक करना शुरु कर देंगे!....लेकिन जनाब! ज़रा संभलकए खोलना ई-मेल!...और ज़रुरी नहीं कि आप सभी ई-मेल्स खोलकर पढना शुरु कर दें!
...तो अब ख़बर भी सुनिए, ''''भारत में हर 30 में से एक मेल में वायरस आ रहा है!'''' यह कन्फर्म न्यूज है. इंडिया में इंटरनेट का विस्तार बड़ी तेजी से हो रहा है, और इसी तेजी के चलतें कंप्यूटर पर वायरस का आक्रमण भी बड़ी ही तेजी से बढ़ रहा है. इस बात का खुलासा मैसेजलैब्स ने किया है. यह एक वेब सिक्योरिटी कंपनी है.वायरस के आक्रमण के अलावा स्पैम मेल का चलन भी बढ़ता जा रहा है. इसी साल जनवरी में किए गए अध्ययन के मुताबिक स्पैम का वैश्विक अनुपात 73.4 फीसदी है.मतलब कि हर 1.36 ई-मेल में एक ई-मेल स्पैम है.यहां सोचने वाली बात तो यह है कि पश्चिमी देशों के मुकाबले भारत में वायरस के हमले ज्यादा हो रहे है.
न्यूजीलैंड मे वेब सुरक्षा काफी सख्त है वहां,768 ई-मेल में से एक में वायरस होता है; जबकि ऑस्ट्रेलिया में 298.7 ई-मेल में से एक में वायरस होता है.वैसे ही अमेरिका में 191.5 का प्रमाण है और कनाडा में 158.4 मे से एक में वायरस होता है.
भारत का हाल सबसे बुरा है.यहां हर 30. ई-मेल में से एक वायरस नोट किया गया है.अन्य एशियाई देशों की तरफ नज़र डालें तो जापान की हालत कुछ ठीक है;यहां अनुपात 273.7: 1 है.चीन की स्थिति भारत से कुछ ठीक है.यहां 92.7 में से एक में वायरस पाया गया है.इस साल जनवरी मे तो लगभग हर औद्योगिक क्षेत्र में वायरस वाली ई-मेल की तादाद बढ़ी है. वैसे वित्त क्षेत्र में वायरस का स्तर कम है.यहां 177.9 में से एक वायरस वाली ई-मेल होती है. आई टी क्षेत्र में आंकडा 143 तक का है.रिटेल क्षेत्र में हर 125.6 में से एक ई-मेल वायरस से ग्रस्त होती है.
विश्वस्तर अर वायरस ग्रस्त ई-मेल का आंकडा प्रति 131.4 है!...तो अब ध्यान रहे कि आपको आने वाली ई-मेलों में से कोई संदेशे के साथ वायरस ले कर ना आई हो!