.

RELIANCE POWER kaa lakshya..28,200 Megawat Utpadan

Summary rating: 5 stars 1 समीक्षा
लेखक : Hindustan, ambalika
Summary by : ambalika
विजिट्स: 77
शब्द: 300
प्रकाशन तिथि: जनवरी 07, 2008
बिजनेस          रिलायंस पावर का लक्ष्य...28,200 मेगावाट उत्पादन!
 

 अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर ने अगले पांच वर्षों में 28,200 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य सामने रखा है. इससे संबधित उपकरणों के लिए विश्वकी प्रमुख कंपनियों से बातचित शुरु हो गई है. अनिल अंबानी ने बताया कि इस कार्य को कार्यान्वित करने के लिए उनकी कंपनी 15 जनवरी को 11,700 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आईपीओ ला रही है.
 
रिलायंस पावर में रिलायंस एनर्जी की 51 फीसदी हिस्सेदारी है. 28,200 मेगावाट पैदा करनेकी योजना आगामी 5 से 6 वर्षों में पूरी होगी और इस पर 1,10,000 करोड़ रुपयें का निवेश किया जाएगा.
 
  अनिल अंबानी ने आगे बताया कि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों को बुक बिल्डिंग प्रक्रिया पूर्ण होने पर निर्धारित निर्गम मूल्य में 20 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा.शुद्ध निर्गम के 90 फीसदी शेयर गैर संस्थागत निवेशकों को और 30 फीसदी शेयर खुदरा निवेशकों को समानुपातिक आधार पर आवंटित किए जाएंगे.
 
निर्गम में 22.80 करोड़ शेयर आम जनता के लिए होंगे; जबकि 3.20 करोड़ शेयर प्रमोटरी योगदान में शामिल होंगे.
 
आम जनता की बिजली की समस्या...इस योजना से हल होने की पूरी पूरी संभावना है.
 
 
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5


टिप्पणियाँ

Read Free Summaries - Write and Get Paid

Summarize Human Knowledge on Shvoong. Join us!

------

Recent Shvoongers

  • ambalika
  • artemissweety
  • Viram
  • mrinmoy57
  • DrAmarKumar
  • checkefe
  • dhruva
  • gomsi
  • Kokosia
  • yashaswi
  • SHEELADIXIT
  • ilesh

.