बिकनी किलर..... चार्ल्स शोभराज का नया स्टंट!
64 वर्षिय यह अपराधी हंमेशा से ही अखबार और टीवी चेनल्स नी सुर्खियों में बना रहा है!...भारत में दिल्ही की तिहाड जेल में सजा काट चुका है! यहां से जेल के कर्मचारियों को बर्थ डे केक में नींद की दवाई खिला कर ये शोभराज, जेल से भाग निकलने में कामियाब हो चुका है!
...भाग कर ये गोवा पहुंच गया था.. भागा भी सफेद रंग की अम्बेसेडर कार में था!... पूणे होता हुआ यह कोल्हापूर, महाबलेश्वर के रास्ते से, रत्नागिरी के रास्ते से गुजरता हुआ गोवा पहुंच गया था!...गोवा के एक हॉटेल में एक पुलिस इन्सपेक्टर के हाथों यह धरा गया था!
...... बाद की छानबिन में पता चला कि इसने भारत में रुके रहने के लिए यह अपराध जानबुझ कर किया था. इसका यह आशय था कि केस सालों साल चलते रहे और इसे गुनाहों की सजा के सिलसिले में विदेश ना भेजा जाये. उन दिनों चार्ल्स शोभराज का तिहाड जेल में रहते हुए, एक महिला वकील के साथ भी इश्क हुआ था. उसके प्रेम के चर्चे तब भी अखबारों की सुर्खियां बने हुए थे!
...उसके बाद इस इंटरनेशनल अपराधी ने तिहाड जेल में रहते हुए एक बुक भी लिखी थी नाम था..' बिहाइंड धी बार!' ... इस बुक की बिक्री इंग्लैंड में हाथोहाथ हुई थी!...इस पर चार्ल्स शोभराज ने मोटी कमाई भी बटोरी थी!
..अब लेटेस्ट न्युज के अनुसार चार्ल्स शोभराज काठमांडू के जेल की हवा खा रहे है!..यहां इस 64 वर्षिय यंग मैन को 20 वर्षिया नेपाली प्रेमीका का साथ मिल गया है!...प्रेम की आड में ये अपराधी फिर सुर्खियों में है!...अब इसकी नेपाली प्रेमिका निहीता विश्वास इसे बे-कुसुर साबित करके इसके साथ गृहस्थी जमाने के सपने देख रही है!
...अब आगे आगे देखिए, होता है क्या!
बिकनी किलर..... चार्ल्स शोभराज का नया स्टंट! के बारे में अधिक संक्षेप