भारत की राजधानी दिल्ली में समय से काफी पहले मानसून आ धमका है । निश्चित समय से एक पखवाड़ा पहले आकर मानसून ने 108 वर्ष के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है ।
दिल्ली में सुबह से ही भारी बारिश हुई । कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी घटनाएं हुईं । मौसम विभाग ने सुबह के 11.30 बजे तक 15.3 मिमी बारिश दर्ज की । दिल्ली में पिछले कई सालों में मानसून की इतनी जोरदार बारिश नहीं हुई ।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मानसून के आने की सामान्य तिथि 29 जून है । इसके दो सप्ताह पहले आ धमकने से 108 वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया है । दिल्ली में मई महीने में भी रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है ।
हर साल दिल्ली गर्मी के मौसम में लू की चपेट में रहती थी, लेकिन इस बार अप्रत्याशित रूप से हो रही बारिश की वजह से मौसम अक्सर खुशगवार बना रहा है ।
दिल्ली में वर्षा ॠतु के बारे में अधिक संक्षेप