श्वूंग होम > सामाजिक विज्ञान > .....kya........ AAISA KALJUG AAYEGA.....पिता बन गया पति!

.

.....kya........ AAISA KALJUG AAYEGA.....पिता बन गया पति!

लेखक : cnn
Summary by : ginius
विजिट्स: 12
शब्द: 600
प्रकाशन तिथि: अप्रैल 09, 2008
केनबराएक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति और उसकी बालिग बेटी ने मीडिया के सामने कहा है कि उन दोनों के शारीरिक संबंध हैं और उनकी नौ माह की एक बच्ची भी है। इससे पहले भी 2001 में उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन जन्म से ही दिल में तकलीफ के कारण वह ज्यादा दिन तक जीवित नहीं रह सका। तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाने पर प्रतिबंध गौरतलब है कि जॉन डिवास (61) और उसकी बेटी जैनी (39) को कोर्ट ने आपस में नाजायज संबंधों का दोषी पाया और दोनों को इस शर्त पर जमानत देकर रिहा कर दिया कि वे तीन साल तक आपस में शारीरिक संबंध नहीं बनाएंगे। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि अदालत के आदेश पर इन दोनों पर लगातार नजर रखी जा रही है। अदालत ने इन दोनों पर इसलिए प्रतिबंध लगाया गया है क्योंकि इनमें संबंध बने रहने से जेनेटिकली विकलांग या विकृत बच्चे के जन्म होने का जोखिम है। इसके अलावा, नाजायज संबंधों से जन्म लेने वाले बच्चे पर गलत मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी पड़ सकता है। जॉन ने नाइन टेलीविजन नेटवर्क पर बताया कि दोनों ने आठ साल पहले एक साथ रहना शुरू किया था। जॉन ने उस समय अपने परिवार को छोड़ दिया था जब जैनी एक साल की थी। तीस साल बाद मिले थे दोनों जॉन ने बताया कि तीस साल तक वह जैनी से नहीं मिला। इस दौरान जैनी की शादी हो गई और उसे दो बच्चे भी थे। बाद में दोनों साथ रहने लगे और एक सप्ताह के भीतर ही दोनों ने शारीरिक संबंध भी बनाने शुरू कर दिए। मनोचिकित्सकों का कहना है कि दोनों के आपसी आकर्षण का कारण जीन हो सकते हैं। जॉन ने मीडिया से कहा- हम भी दूसरे सामान्य लोगों की तरह हैं। हम बालिग हैं, हमारा भी अपना-अपना करिअर है। जब हम मिले तो एक-दूसरे से प्यार हो गया।
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5


टिप्पणियाँ

Read Free Summaries - Write and Get Paid

Summarize Human Knowledge on Shvoong. Join us!

------

Recent Shvoongers

  • ambalika
  • artemissweety
  • Viram
  • Kokosia
  • DrAmarKumar
  • gomsi
  • mrinmoy57
  • SHEELADIXIT
  • checkefe
  • dhruva
  • ilesh
  • yashaswi

.