Bharat Ki balle,balle..4 Dhan Kuber!
Summary rating: 4 stars
2 समीक्षा
विजिट्स:
32
शब्द:
300
प्रकाशन तिथि: मार्च 07, 2008
Goodnews भारत की बल्ले बल्ले..4 धन कुबेर!
भारत के लिए गौरव करने वाली हकीकत सामने आ चुकी है.विदेशों मे भारत का परचम तो पिछले कई सालों से लहरा रहा ही है; अब उसमें एक कड़ी और जुड़ गई है!
भारत ने एशिया में सबसे अधिक 53 अरबपतियों का घर होनो की अपनी हैसियत को बरकरार रखने के साथ ही दुनिया के दस सबसे बड़े धनकुबेरों की सूची में लक्ष्मी निवास मित्तल के अलावा तीन नाम और भी शामिल है. ये नाम है...1.मुकेश अंबानी,2.अनिल अंबानी और 3.रियल एस्टेट कारोबार के दिग्गज, के पी सिंह! ..वहीं 13 साल तक शिर्ष पर रहने वाले सॉफ्टवेयर दिग्गज बिल गेट्स को उनके मित्र व निवेशक वारेन बफेट ने मात दे दी है.
न्यूयोर्क से प्रकाशीत फोब्स मैगजीन की सालाना रैंकिंग के अनुसार बफेट कुल 62 अरब (लगभग पच्चीस सौ अरब रुपये) की संपत्ति के साथ विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है.दूसरे नंबर पर मैक्सिको के कालॉस 60 अरब डॉलर के मालिक है.तीसरे स्थान पर बिल गेट्स है.....और चौथे, पांचवे और छठे स्थान पर क्रमशः मित्तल,मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी है.के.पी सिंह नौवे स्थान पर है.
इस प्रकार शिर्ष के दस धनकुब्रेरोमें से 4 धनकुबेर भारतीय है.