.

op

लेखक : opendra
Summary by : opendrauttam
विजिट्स: 22
शब्द: 300
प्रकाशन तिथि: फरवरी 17, 2008
राजीव चंद्रशेखर बने फिक्की के अध्यक्ष


 


Feb 16, 08:37 pm

नई दिल्ली <जागरण ब्यूरो>। कर्नाटक से राज्यसभा सांसद और जुपिटर कैपिटल के चेयरमैन व सीईओ राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को उद्योग चैंबर फिक्की के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया।
चैंबर की 80वीं सालाना आम बैठक के समापन पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई। इससे पहले वह देश के इस सबसे पुराने उद्योग संगठन के उपाध्यक्ष थे। उन्होंने हबील खोराकीवाला का स्थान लिया है।
जुपिटर कैपिटल मुख्य रूप से प्रबंधन और निवेश कंपनी है जो मीडिया, ढांचागत तथा तकनीक क्षेत्र में काम कर रही है। चंद्रशेखर वर्ष 1999 से वर्ष 2003 के दौरान व्यापार व उद्योग पर गठित प्रधानमंत्री की समिति के सदस्य भी रहे हैं।
इसके साथ ही जेके पेपर लिमिटेड के एमडी हर्षपति सिंहानिया को चैंबर का वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है। जेके पेपर दरअसल जेके समूह का अंग है जो सीमेंट, टायर-ट्यूब, तिलहन, चीनी, डेयरी उत्पाद और अस्पताल जैसे क्षेत्रों में सक्रिय है। भारती एंटरप्राइजेज के एमडी राजन भारती मित्तल को चैंबर का उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह कंपनी प्रमुख रूप से दूरसंचार, बीमा और रिटेल क्षेत्र में सक्रिय है।

op  द्वारा  opendra    2008 
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5


टिप्पणियाँ

Read Free Summaries - Write and Get Paid

Summarize Human Knowledge on Shvoong. Join us!

------

Recent Shvoongers

  • ambalika
  • artemissweety
  • Viram
  • mrinmoy57
  • DrAmarKumar
  • checkefe
  • dhruva
  • gomsi
  • Kokosia
  • yashaswi
  • SHEELADIXIT
  • ilesh

.