.

Scooter Bazaar Ne Nai Karvat Lee!

Summary rating: 5 stars 2 समीक्षा
लेखक : Hinustan, ambalika
Summary by : ambalika
विजिट्स: 44
शब्द: 600
प्रकाशन तिथि: फरवरी 07, 2008
बिजनेस                स्कूटर बाज़ार ने नई करवट ली....
 
 
 भारत की उबड़-खाबड़ सडको के साथ तालमेल बैठाने के लिए 1975 में स्कूटर का एक मॉडल आया था. यह था 'लेम्बरेटा!'.. इसे बहुत पसंद किया गया. वैसे भी स्कूटर को एक वाहन के तौर पर पसंद करने वालों की संख्या बहुत बड़ी थी. एक तो इसे चलाना आसान था और पार्किंग की जगह ये वाहन कम घेरता था. शहर हो या गांव हो...सभी जगह इसकी जरुरत एक जैसी ही थी.
 
इसके बाद, एक के बाद कई मॉडल बाज़ार में आते गए. छोटे परिवार के लिए यह एक अच्छा और सस्ता विकल्प था. इसके बाद परिवार की आय बढना और फाइनेंस की सुविधाओं का लाभ मिलने से भी स्कूटर की मांग बढती गई.
 
...फिर मोटरसाइकल के बाज़ार में प्रवेश होने के बाद, स्कूटर की मांग घटती नज़र आई और स्कूटर निर्माताओ की चिंता बढने लगी.अब स्कूटर को फिरसे बाज़ार में स्थापित करने के लिए नई योजनाओ पर विचार-विमर्श शुरु हो गए..और तब ध्यान आया कि महिलाओं को ध्यान में रखकर अगर स्कूटर में कुछ नई चीजें जोड़ी जाए तो स्कूटर बाज़ार फिरसे गरम हो सकता है.
 
... बजाज कंपनी ने आगे बढते हुए टू-व्हीलर का 100 सीसी का क्रिस्टल मॉडल बाज़ार में उतारा; वहीं सुजुकी ने एक्सेस और काइनेटिक फ्लाइट से महिलाओं का ध्यान खिंचा
 
हीरो होंडा प्लेजरः 'व्हाई शुड ब्वॉइज हैव ऑल द फन' कहते हुए हीरो होंडा प्लेजर बाजार में उतारा गया है. 102 सीसी का यह स्कूटर कमाल का है.
 
 होंडा एटरनोः यह 4स्ट्रोक और 150 सीसी का है. 4 रंगो में उपलब्ध यह स्कूटर बाइक जैसी माइलेज देता है.
 
काइनेटिक नोवाः इसमें एबीस पॉलिमर का इस्तेमाल किया गया है. इसकी कम से कम मेंटेनेंस की ज़रुरत ग्राहकों को आकर्षित कर रही है.
 
सुजुकी एक्सेसः सीवीटी, ब्रेक और सस्पेंशन, लॉंग व्हीलबेस, स्टोरेज, आरामदायक सीट इस स्कूटर की विशेषताएं है.
 
बजाज क्रिस्टलः 16 से 25 साल के युवाओं की पसंद को ध्यान में रख कर इसे बाज़ार में उतारा गया है. यह 4 स्ट्रोक और बिना गियर वाला है.
 
हॉंडा एक्टिवाः किक और सेल्फ स्टार्ट के विकल्प में यह मौजूद है.102 सीसी का इंजन है. आवाज कम और 45 किमी की माइलेज यह स्कूटर देता है.
 
काइनेटिक ब्लेजः यह स्कूटर इटैनिलो सिरीज का है.
 
काइनेटिक फ्लाइटः इसमें 125 सीसी का पावरफुल इंजन है. क्वालिटी भी अन्य स्कूटरॉ से बेहतर है.
 
यो स्मार्टः इलेक्ट्रोथर्म इंडिया लिमिटेड यह स्कूटर ईको-फ्रैंडली है.
 
एलएमएल इंडियाः इसमें एनवी एमपीएल और सेलेक्ट टू नामक दो शानदार मॉडल है.
 
....तो इतने विशाल स्कूटर बाज़ार में आप किस मॉडल को खरीदना चाहेंगे?
 
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5


टिप्पणियाँ

Read Free Summaries - Write and Get Paid

Summarize Human Knowledge on Shvoong. Join us!

------

Recent Shvoongers

  • ambalika
  • artemissweety
  • Viram
  • mrinmoy57
  • DrAmarKumar
  • checkefe
  • dhruva
  • gomsi
  • Kokosia
  • yashaswi
  • SHEELADIXIT
  • ilesh

.