Kidney Racket..Delhi ka Batra Hospital!
Summary ratings: 3 stars
(xx voters)
विजिट्स:
42
शब्द:
600
प्रकाशन तिथि: जनवरी 29, 2008
क्राइम किडनी रैकेट...दिल्ली का बत्रा अस्पताल!
किडनी रैकेट के काले धंधे में दिल्ली का जाना-माना बत्रा हास्पिटल और फोकस डायग्नोस्टिक सेंटर का नाम भी आ रहा है. समाचार यह है कि यहां किडनी की स्थिति खराब बता कर,मरीजों पर उसे निकलवाने के लिए समझाया जाता है...यू कहा जा सकता है कि दबाव डाला जाता है.
दिल्ली के निकट नोएडा के मोहित नर्सिंग होम में सोमवार को छापा मारा गया था; वहां से भी तमाम आपत्तिजनक कागज़ात हाथ लगे है. रैकेट से जुडे लोगों की डायरियां और मोबाइल नंबर, दक्षिण भारत के कुछ अहम ट्रांसप्लांट सेंटरों से भी इस अपराध के तार जुडे होने का प्रमाण दे रहे है.
दिल्ली के बत्रा होस्पिटल के कुछ वरिष्ट डॉक्टरों से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन कोई भी डॉक्टर उपलब्ध नहीं हो पाए...ऐसा क्यों है और किस बात की तरफ इस घटना का संकेत है?
मुरादाबाद के एसएसपी पेमप्रकाश इस अपराध पर से परदा उठाने के लिए कटिबद्ध है. उनका कहना है कि फिलहाल बत्रा होस्पिटल पर छापा नहीं डाला जा रहा. कुछ और मह्त्वपूर्ण कागज़ात हाथ लगने के बाद ही यह कार्रवाई होगी.यू पी.पुलिस दक्षिण के कुछ किडनी ट्रांसप्लांट सेंटरों की भूमिका की जांच करने में जुटी हुई है.
इस मामले में गिरफ्तार डा. उपेन्द्र के मोबाइल से निजी अस्पतालों के भी कई नंबर मिलें है.इसकी सुविधाओं का इस्तेमाल 'किडनी मैचिंग' (रक्त समूह तथा अन्य जांच) के लिए किया जाता था.
किडनी रैकेट का मुख्य सरगना डा. अमित है.इसके फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भाग जाने का अंदेशा जताया जा रहा है.इसके बारे में बहुतसी जानकारियां पुलिस के हाथ लगी है.इसकी गुडगांव के सेक्टर 23 में एक कोठी और दिल्ली के एक पॉश इलाके में दो फ्लैट तथा अन्य जगहों पर भी दो फ्लैट होने की खबर मिली हुई है.
मनुष्यों के स्वास्थ्य और जीवन से खिलवाड़ कर के बड़ी संपत्ति इकठठा करने वाले ये अपराधी; डॉक्टर के नाम पर एक कलंक है. इन्हें कड़ी से कडी सज़ा प्रशासन की तरफ़ से बहाल होनी ही चाहिए और अपराधियों को पनाह देने वाले होस्पिटलों का भी जनता द्वारा बहिष्कार होना ही चाहिए.