.

opendra

लेखक : opendra
Summary by : opendrauttam
विजिट्स: 39
शब्द: 600
प्रकाशन तिथि: जनवरी 14, 2008
प. बंगाल में बर्ड फ्लू को लेकर रेड अलर्ट


 


Jan 14, 12:43 pm

सुरी <प. बंगाल>। पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले में पिछले एक हफ्ते में सैकड़ों मुर्गे-मुर्गियों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने दो प्रखंडों में बर्ड फ्लू संबंधी अलर्ट जारी किया है।
जिला मजिस्ट्रेट तपन कुमार ने सोमवार को बताया कि सभी संबंधित विभागों को सतर्क कर दिया गया है। ग्रामीणों को चिकेन बेचने या खरीदने से मना किया गया है। उनसे मुर्गे-मुर्गियों को खिलाते समय अपने हाथ-पांव और चेहरे को ढकने को कहा गया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि न तो जिला प्रशासन ने और न ही पशुपालन विभाग ने बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि की है, लेकिन भोपाल स्थित हाई सिक्योरिटी एनीमल हसबेंडरी लैबोरटरी ने मुर्गे-मुर्गिर्यो में बर्ड फ्लू के फैलने की लगभग पुष्टि कर दी है।
राज्य पशु संसाधन विभाग के उप निदेशक एन डी भौमिक ने कहा कि प्रखंड दो के रामपुरहट में 60 से 62 फीसदी मुर्गे-मुर्गियों के मरने की खबर मिली है। यह खतरे की घंटी है। रामपुरहट प्रखंड एक से भी ऐसे कुछ मामलों की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि नमूने एकत्रित किए गए हैं और उसे भोपाल प्रयोगशाला भेजा गया है। लेकिन इस समय हम यह नहीं कह सकते कि बर्ड फ्लू फैल गया है क्योंकि प्रयोगशाला अपनी अंतिम रिपोर्ट केंद्र सरकार के संबंधित विभाग को देगा और वे जरूरी घोषणा करेंगे।
रामपुरहट दो के मरग्राम गांव के लोगों ने ग्राम पंचायत को बताया कि सुस्ती की संक्षिप्त अवधि के बाद मुर्गे-मुर्गियां मर रही हैं। पिछले हफ्ते मरने वाले मुर्गो की संख्या में इजाफा होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया।
केंद्र और राज्य सरकार के पशु संसाधन विभाग के अधिकारी शनिवार को यहां पहुंचे और स्थिति की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने रविवार को उच्च स्तरीय बैठक भी की। वे एहतियाती उपाय अपना रहे हैं।

opendra  द्वारा  opendra    2008 
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5


टिप्पणियाँ

Read Free Summaries - Write and Get Paid

Summarize Human Knowledge on Shvoong. Join us!

------

Recent Shvoongers

  • ambalika
  • artemissweety
  • Viram
  • yashaswi
  • checkefe
  • dhruva
  • gomsi
  • Kokosia
  • DrAmarKumar
  • ilesh
  • mrinmoy57
  • SHEELADIXIT

.