श्वूंग होम > सामाजिक विज्ञान > 8,ooo karod Rs.kaa kharch..cinema tickets par !

.

8,ooo karod Rs.kaa kharch..cinema tickets par !

Summary rating: 5 stars 1 समीक्षा
लेखक : Hindustan, ambalika
Summary by : ambalika
विजिट्स: 88
शब्द: 300
प्रकाशन तिथि: दिसम्बर 28, 2007
        भारत में हर साल 8,000 करोड़ रु. का खर्च..सिनेमा टिकटों पर!
 
 
 चौंकिए मत! यह सत्य हकीकत है. उपलब्ध नवीनतम आंकड़े कहतें है कि भारतीय लोग फिल्मों के दिवाने है. ये लोग प्रति वर्ष फिल्मों की टिकट की खरीद पर लगभग 8,ooo करोड़ रु.खर्च करतें है. इस में लगातार बढोतरी भी हो रही है.
 
...वैसे तो दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री तो अमेरिका की हॉलीवुड ही है...पर अब यह बिलकुल ही विपरीत समस्या से जूझ रही है.सर्वेक्षण में पता चला है कि, अमेरिकी नागरिक पिछले कुछ सालों से सिनेमा के टिकटों पर पैसे खर्च करनेके मामले में कंजूसी बरत रहे है. ये लोग डीवीडी किराए पर ले कर फिल्में देखना ज्यादा पसंद करने लगे है.
 
 
ब्रिटेन की सिनेमा संबंधित जानकारी देने वाली संस्था ''डोडोना रिसर्च'' ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में कहा है कि ''100 करोड की आबादी वाला भारत; सिनेमा टिकटों पर 8,000 करोड़ रु. याने कि 2 बिलियन डॉलर का खर्चा कर रहा है....जब कि पिछले साल दुनियाभर में हॉलिवुड़ की फिल्मों की टिकट बिक्री 23 बिलियन डॉलर रही जो उसके पिछले साल से 7.9 प्रतिशत कम है.''
 
 
 इसका मतलब क्या हम यह निकाल सकतें है कि भारत में कला की कदर बढ रही है....या फिर प्रतिव्यक्ति आय के बढ़ जाने की वजह से ऐसा हुआ है?... कारण कई हो सकतें है, लेकिन मनोरंजन व्यवसाय के लिए तो यह शुभ-संकेत है ही !
 
 
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5


टिप्पणियाँ

Read Free Summaries - Write and Get Paid

Summarize Human Knowledge on Shvoong. Join us!

------

Recent Shvoongers

  • ambalika
  • artemissweety
  • Viram
  • mrinmoy57
  • DrAmarKumar
  • checkefe
  • dhruva
  • gomsi
  • Kokosia
  • yashaswi
  • SHEELADIXIT
  • ilesh

.