मुंबई
की शान...महंगे
फ्लैट और मकान!
फ्लैट्स हो या रिहाइशी मकान हो...महंगाई तो सब जगह पांव जमाएं हुए है. आसमान छूती कींमतों को सुन कर मुंह का खुला रह जाना आम बात हो गई है.
ताजा ख़बर यह है कि मुंबई में चार बेड़रुम का एक फ्लैट 97.842 रुपये प्रतिवर्ग फुट की दर से बिक गया है. यह फ्लैट मरीन ड्राइव के नरीमन प्वाइंट के एंड पर बने एनसीपीए अपार्टमेंट के सातवे फ्लोर का फ्लैट है. इसकी कींमत 34 करोड़ बताई जा रही है.
इस फ्लैट का मालिकाना हक सिटी बैंक के पास था. बोली के ज़रिए इसे एक अप्रवासी भारतीय ने खरीदा है. मुंबई की प्रोपर्टी की बढती कींमतों का यह आलम है. अब इस आलम को आम पब्लिक किस नज़रिये से देखती है...यह देखने वाली बात है.
एक खबर यह भी है कि मुंबई में कार पार्किंग की स्पेस भी महंगी होती जा रही है. सोसाइटिओ में कार पार्किंग के लिए मेंबरोंसे 40 से 50 हज़ार प्रतिवर्ग फुट वसूले जा रहे है.
एक पॉश इलाके से खबर आई है कि एक
व्यक्ति को कार पार्किंग की स्पेस को खरीदने के लिए 25 लाख रुपये देने पड गए है. इस व्यक्ति का नाम कई कारणों को ले कर जाहिर नहीं किया गया...परन्तु यह हकीक़त है.
...बॉलिवुड के फिल्मी मेले के कारण तो मुंबई मशहूर है ही...अब रिहाइशी फ्लैट और मकानों की गगनचुंबी कींमतों ने भी मुंबई की शान में बढोतरी कर दी है.