पर्यटन
आओ
चलें पिंक सिटी...याने कि जयपुर!
वैसे तो यह रेगिस्तान ही है. रेत ही यहां की
मशहूर है....पर अब रेत के अलावा जयपुर अब ''गुलाबी नगरी''याने कि पिंक सिटी के नाम से भी ज्यादा मशहूर है.
यहां की प्राकृतिक सुंदरता मन मोह लेती है. अरावली की पहाडियों के बीच स्थित यह शहर, राज्रे-रजवाडों का शहर है. इसकी नींव महाराजा सवाई जयसिंह ने 1827 में रखी थी. जब 1963 में ब्रिटेन के राज कुमार अल्बर्ट के स्वागत के लिए जयपुर को गुलाबी रंग से सजाया गया था....तब से यह पिंक सिटी के नाम से मशहूर है.
यहां के त्यौहारों की धूम
देखनेवाली होती है. इसका कारण है यहां के लोगों का उल्हास!
यहां का हवामहल प्रसिध्द है.लाल पत्थरों से बना हुआ महल; पिंक सिटी का गौरव है.जंतर-मंतर…यहां की वेधशाला है. इसके उपरांत राम-निवास बाग,राज मंदिर और भव्य सिटी पैलेस...यहां की देखनेवाली जगहें है.
सप्टेंबर से मार्च तक का समय यहां की सैर के लिए अनुकुल है. ठंड के मौसम में भी आप यहां आ सकते है...पर यहां ठंड भी कडाकेकी पड़ती है, तो गरम कपड़े साथ ले जाना भूलिएगा मत!