Summarize Human Knowledge

.

श्वूंग होम>सामाजिक विज्ञान>Desh ki shaan,Rajasthan!....Paryatan ki ek achchhi jagah

.

Desh ki shaan,Rajasthan!....Paryatan ki ek achchhi jagah

द्वारा : ambalika    

लेखक : ambalika
  पर्यटन              
                   
देश की शान, राजस्थान...पर्यटन की एक अच्छी जगह!
वैसे तो राजस्थान पूरा ही एक सुंदर प्रदेश है. रेत का समन्दर और उसमें चलते फिरते जहाज़ जैसे...उंटो के कफिले! जब तूफान आता है और रेत का समन्दर उफान पर होता है.....तब कई बार बड़े बड़े काफिले भी गुम हो जाते है; ऐसा जादुई प्रदेश है यह!
यहांके बाज़ारों की सज़ावट भी देखनेवाली होती है. स्त्रीओं के लिए रंगबिरंगी लहंगा-चुनरी, हाथी-दांत की नक्काशी की हुई चुड़ियां, घर का-रोजाना उपयोग में आने वाला सामान वगैरा...सबकुछ यहां मिलता है. पुरुषों की खास राजस्थानी ड्रेस और सुंदर रंगीन धागों से कढाई की हुई मौज़डी....यहां की प्रसिध्द है. विदेशी मेहमान जब भारत भ्रमण के लिए आते है, तो राजस्थान की सैर अवश्यही करतें है.
...भरतपुर बर्ड सेन्चुरी देखे बगैर राजस्थान की सैर अधुरी है. इसे केवलादेव घाना नेशनल पार्क भी कहते है. यहां प्रवासी पक्षियोंका बसेरा है. प्रवासी पक्षी ठंड के मौसम में यहां आते है और गरमियों की शुरुआत होते ही वापस अपने देश लौट जाते है. इन पक्षियों में विख्यात साइबेरियन क्रेन्स भी होते है. दूसरे और भी भांति-भांतिके प्राणी यहां देखने के लिए मौजूद है...तो जल्दी से प्रोग्राम बनाइए और आइए राजस्थान!
 
प्रकाशन तिथि: दिसम्बर 15, 2007
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5

टिप्पणियाँ

  1. 0 समीक्षा 28 जनवरी 2008
    1

    monikapaul

    tourism

    very good information about rajasthan, it would help the readers to know more about india.

Bookmark & share this post

.