Gold,Silver,Dimond,Pletinum.. .jvelari ke maje le lo!
Summary rating: 2 stars
3 समीक्षा
विजिट्स:
124
शब्द:
300
प्रकाशन तिथि: नवम्बर 18, 2007
गोल्ड,सिल्वर,डायमंड,प्लेटिनम...ज्वेलरी के मजे ले लो!
सुंदर, चमकदार...गहनों की चमक में खो जाते है हम! बाज़ार की सैर करते है तो बड़े बड़े ज्वेलरी के शो-रुम हमारी चलने की गति को धीमी कर देते है.हमारी नज़रे चाहे पल भर के लिए ही सही... उस शो-रुम का जायजा ज़्ररुर लेती ही है.
भले ही गहनों को स्त्री-वर्ग के साथ जोडा जाता हो...पुरुष भी तो गहनों के दीवाने है.कान की बालियां हो या कड़े हो...गले की चेन हो या कुर्ते के गोल्डन बटन हो...डायमंड रिंग हो या रिस्ट्-वॉच की चेन हो....पुरुष भी तो इन चीजों का खूब लुफ्त उठाते है.
फिल्में भी तो ऐसी ही चलती है...जिसमें ज्वेलरी के नए या पुराने डिज़ाइन करीनेसे पेश किए गए हो! मुग़ले आजम,अनारकली,ताज महल,मेरे महबूब, पाकीजा,देवदास...गहनों की यहां खूब नुमाइश देखी जा सकती है.पाश्चात्य फिल्में भी गहनों की चमक-दमक के अछूती नहीं है.
गहने पहनना पहले भी स्टेटस सिंबल था.और आज भी स्टेटस सिंबल है.