कृषि मंत्री और एनसीपी नेता शरद पवार नश तीसरा मोर्चा बनाने की कवायद में जुट गए हैं और इसके लिए उन्होंने शुरूआत भी कर दी है।
पवार ने उडीसा में लोकसभा चुनावों के लिए बीजू जनता दल और सपीपीआई-एम- से चुनाव पूर्व गठबंघन किया है। बुघवार को भुवनेश्वर में एक रैली से इस नए तीसरे मोर्चे की चर्चाएं तेकज हो गई है। माकपा नेता प्रकाश कारत ने भी इसकी पुष्टि की है। सूत्रों के मुताबिक शरद पवार ने इस नए तीसरे मोर्चे के लिए यूपीए और एनडीए में शामिल पार्टियों से भी सम्पर्क करना शुरू कर दिया है। पवार ने जेडीयू अघ्यक्ष शरद यादव से भी इस संबंघ में चर्चा है की है। बताया जाता है कि यादव ने इस नए तीसरे मार्चे में शामिल होने की हामी भरी है। पवार लोकसभा चुनावों के बाद के समीकरणों को अभी से घ्यान में रख कर चल रहे हैं। पवार की प्रघानमंत्री बनने की इच्छा राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है और नए तीसरे मोर्चे की इस ताजा कवायद को भी पवार की पीएम बनने की होड से ही जोडकर देखा जा रहा है। पवार के इस नए तीसरे मोर्चे में शुरूआत उडीसा से हुई है जहां एनसीपी, बीजेडी और सीपीआईएम ने राज्य में मिलकर चुनाव लडने का एलान किया है।