Summarize Human Knowledge

.

.

Assam me bomb blast- Jagran-Yahoo India

द्वारा : SThap    


असम में 30 October 08 को 15 मिनट के अंदर हुए सिलसिलेवार 11 बम धमाकों में 40 लोगों की मौत हो गई और 200

से अधिक लोग घायल हो गए। एक विस्फोट मुख्यमंत्री आवास से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ। 
अनुसार गुवाहाटी के गणेशगुडी, कछारी, फैंसी बाजार और पान बाजार में सुबह साढे़ 11 बजे से लेकर 11 बजकर 35 मिनट के बीच चार धमाके हुए। गणेशगुडी में बम एक कार में रखा गया था।  इन हमलों के पीछे उग्रवादी गुट यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम <उल्फा> का हाथ होने की आशंका है।
इस बीच, कोकराझार शहर के बीचोंबीच व्यस्त बाजार में दो धमाके हुए, जबकि तीसरा एक रेलवे पटरी पर हुआ। बोंगई गांव और बारपेटा रोड में भी दो बम धमाके हुए। 
 गणेशगुडी में हुआ धमाका सबसे जबरदस्त था। यहां 50 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
गुवाहाटी शहर में सभी प्रमुख प्रवेश मार्ग सील कर दिए गए हैं। अगिन्शमन सेवा के कर्मचारी और राहतकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटे है।


प्रकाशन तिथि: अक्तूबर 30, 2008
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5

Bookmark & share this post

.