.

Dainik jagran

Summary rating: 3 stars 2 समीक्षा
Review by : opendrauttam
विजिट्स: 122
शब्द: 600
प्रकाशन तिथि: जनवरी 14, 2008
पर्थ की उछाल में भारत को करेंगे बेहाल: गिलक्रिस्ट


 


Jan 14, 02:19 pm

पर्थ। विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट को आशा है कि वाका की तेज और उछाल वाली पिच पर आस्ट्रेलियाई तेज आक्रमण तीसरे टेस्ट मैच में भारतीयों का जीना मुहाल कर देगा।
आस्ट्रेलियाई उप कप्तान ने सोमवार को टीम के अभ्यास के बाद कहा, ''इस पिच की तेजी और उछाल आपको थोड़ा सकते में डाल सकती है। वह कुछ साल पहले यहां खेले थे और हमने उन्हें आसानी से हराया था। आशा है कि उनके वह जख्म फिर से ताजा हो जाएंगे।'' भारत ने 2004 में यहां एक दिवसीय मैच में 203 रन बनाए जिसमें वीरेंद्र सहवाग <34>, युवराज सिंह <47> और मुरली कार्तिक <32> ही अच्छा योगदान दे पाए थे। ब्रेट ली, मिशेल जॉनसन, स्टुअर्ट क्लार्क और शॉन टेट के संभावित आक्रमण के सामने तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों को कड़ी परीक्षा देनी होगी।
गिलक्रिस्ट ने कहा, ''इस विकेट पर ली शानदार गेंदबाजी कर रहा है। जॉनसन की विविधता और क्लार्क की सटीकता को भी यहां की परिस्थितियों को पूरा फायदा मिलेगा। टीम लगातार 17वीं टेस्ट जीत पर ध्यान दे रही है जो आस्ट्रेलिया का नया विश्व रिकार्ड होगा।'' उन्होंने कहा, ''इससे पहले लगातार 16 जीत दर्ज करने के बाद मैंने कभी नहीं सोचा था कि हम फिर से उसे दोहराएंगे। खिलाड़ी इसके लिए बेताब थे। हम सीरीज में 2-0 से आगे है और प्रत्येक यह कह रहा है कि यह बेजान हो गई है लेकिन हम ऐसा नहीं सोचना चाहते है।''
गिलक्रिस्ट से सिडनी मैच में आस्ट्रेलियाई टीम के व्यवहार को लेकर क्रिकेट जगत में तीखी प्रतिक्रिया के बाद रविवार की बैठक के बारे में भी पूछा गया। उन्होंने कहा, ''यह सामान्य बैठक थी। इसका कार्यक्रम तीन महीने पहले तय कर लिया गया था। हमने आलोचनाओं को देखते हुए यह बैठक नहीं बुलाई थी।'' इस विकेटकीपर ने कहा, ''मैदानी व्यवहार पर बहुत कम बात हुई। प्रत्येक को अपनी बात रखने की अनुमति दी गई लेकिन मुझे नहीं लगता कि सभी ने ऐसा किया। इस बैठक में पूर्व कप्तान मार्क टेलर भी उपस्थित थे लेकिन वह खिलाड़ियों को संबोधित करने के लिए नहीं आए थे। उन्होंने कुछ बातें जरूर की। रिकी पोंटिंग ने टीम को संबोधित किया। उन्होंने पिछले सप्ताह के बारे में बात की और सभी से उसे भूलकर आगे बढ़ने के लिए कहा।''
विवादास्पद सिडनी टेस्ट के बाद भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने कहा था कि आस्ट्रेलियाई खेल भावना से नहीं खेले लेकिन गिलक्रिस्ट ने कहा, ''यह लेग स्पिनर अपने विचार रखने के लिए स्वतंत्र है। अनिल बहुत अच्छा व्यक्ति है और निश्चित तौर पर एक कुशल कप्तान है। वह बहुत प्रतिस्पर्धी है और उन खिलाडि़यों में शामिल है जिनसे मैं प्रेरित हुआ हूं।'' गिलक्रिस्ट ने कहा, ''जब कुंबले ने 500वां टेस्ट विकेट लिया था तो मैंने उनका नंबर पता करके उनसे फोन पर बात की थी। इससे पता चलता है कि मैं उनका कितना सम्मान करता हूं।''

Dainik jagran         
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5


टिप्पणियाँ

Read Free Summaries - Write and Get Paid

Summarize Human Knowledge on Shvoong. Join us!

------

Recent Shvoongers

  • ambalika
  • artemissweety
  • Viram
  • yashaswi
  • Kokosia
  • checkefe
  • gomsi
  • DrAmarKumar
  • ilesh
  • mrinmoy57
  • SHEELADIXIT
  • dhruva

.