.

dainik jagran

Review by : opendrauttam
विजिट्स: 62
शब्द: 600
प्रकाशन तिथि: जनवरी 13, 2008
देश भर के म्युजिकल टैलॅन्ट्स को घर-घर में लोकप्रिय बनाने के लिए एंटरटेनमेंट चैनल्स में रिअलिटी शोज की भरमार है। इससे जहां एक ओर चैनल्स की टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट) बढी है, वहीं दूसरी ओर छोटे उस्तादों के मन में बडे अरमान पलने लगे हैं। चूंकि इन म्युजिकल कॉम्पिटीशन्स की वजह से कम उम्र में ही शोहरत और दौलत दोनों हासिल होने लगे हैं, इसलिए इनमें हिस्सा लेने वालों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढती जा रही है।
संचिता, दिवाकर, समीर और न जाने कितने ही जूनियर आर्टिस्ट ने टीवी के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान बना ली है। ऐसे में अगर तुम्हारे अंदर भी कुछ अरमान पल रहे हैं, तो केवल टीवी पर इन प्रोग्राम्स को देखने भर से काम नहीं चलेगा। इसके लिए खुद को तैयार करो और हो जाओ पूरी दुनिया में मशहूर। जब जूनियर जागरण की टीम ने इन यंग अचीवर्स से बात की, तो दो बातें सामने आई - एक यह कि किसी भी म्युजिकल कॉम्पिटीशन में सफलता हासिल करने के लिए संगीत की तालीम जरूरी है और दूसरा आत्मविश्वास।
कैसे करें तैयारी?
किसी भी म्युजिकल कॉम्पिटीशन में जजों के द्वारा बताई गई बातों पर गौर करें, तो सब एक ही बात कहते हैं सुर और ताल की बारीकी जानना-समझना और फिर लगतार अभ्यास के बल पर ही कोई आगे बढ सकता है। दरअसल, आजकल कॉम्पिटिशन बहुत टफ होता जा रहा है, इसलिए जिसकी तैयारी जितनी अच्छी होगी, उसके आगे आने की संभावना भी उतनी ही बढ जाएगी।
भागीदारी
जहां तक इन प्रोग्राम्स में हिस्सा लेने का सवाल है, तो इसके लिए कुछ चरणों को पूरा करना होता है।
सबसे पहले किसी ऐसे गाने का चयन करो, जिसे तुम बखूबी गा सकते हो। फिर उसे एक कैसेट या सीडी में रिकॉर्ड करो। हां, जिस गीत को तुम्हें स्टेज पर परफॉर्म करना है, उसमें तुम्हें एक्स्प्रेशन्स का भी खयाल रखना होगा। आजकल ऑडिशन में गायकी के साथ-साथ बॉडी लैंग्वेज का भी ध्यान रखना पडता है।
अब बारी आती है ऑडिशन में भाग लेने की। इसके लिए तुम्हें ऐसे प्रोग्राम्स के दौरान बताए जाने वाले निर्देशों के अलावा, समाचार-पत्रों पर भी नजर रखनी होगी, जिसमें यह उल्लेख होता है कि किन-किन शहरों में कब-कब ऑडिशन होने वाला है। इन सबके अलावा, संबंधित प्रोग्राम के अधिकारियों से भी सीधा संपर्क स्थापित किया जा सकता है। वैसे, अब इसके लिए इंटरनेट भी एक आसान जरिया बनता जा रहा है। याद रहे जीटीवी, सोनी, स्टार प्लस के जिस प्रोग्राम में तुम्हें हिस्सा लेना है, उसके बारे में संपूर्ण जानकारी इंटरनेट पर भी उपलब्ध होती है। सिंगिंग, एंकरिंग, एडवर्ल्ड या एक्टिंग की दुनिया में संभावनाओं की कोई कमी नहीं है। अपने टैलॅन्ट को निखारने में आज ही से जुट जाओ और कर लो दुनिया मुट्ठी में।
जे जे डेस्क

किसी भी म्युजिकल कॉम्पिटीशन में जजों के द्वारा बताई गई बातों पर गौर करें, तो सब एक ही बात कहते हैं सुर और ताल की बारीकी जानना-समझना और फिर लगतार अभ्यास के बल पर ही कोई आगे बढ़ सकता है।
dainik jagran         
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5


टिप्पणियाँ

Read Free Summaries - Write and Get Paid

Summarize Human Knowledge on Shvoong. Join us!

------

Recent Shvoongers

  • ambalika
  • artemissweety
  • Viram
  • mrinmoy57
  • DrAmarKumar
  • checkefe
  • dhruva
  • gomsi
  • Kokosia
  • yashaswi
  • SHEELADIXIT
  • ilesh

.