Dainik jagran
Summary ratings: 3 stars
(xx voters)
विजिट्स:
51
शब्द:
600
प्रकाशन तिथि: जनवरी 13, 2008
लादेन के बेटे ने मांगा ब्रिटिश वीजा
Jan 13, 05:50 pm
लंदन। आतंकी सरगना ओसामा बिन लादेन के पुत्र उमर बिन लादेन ने काहिरा स्थित ब्रिटिश दूतावास में ब्रिटिश वीजा के लिए आवेदन किया है। आवेदन में उसने कहा है कि वह ब्रिटिश नागरिक जेन के साथ शादी कर चुका है। अब मोल्टन में स्थित जेन के घर में रहना चाहता है।
ब्रिटिश अखबार डेली मेल के अनुसार उमर का कहना है कि वह अपनी पहली पत्नी को तलाक दे चुका है। जेन ने शादी के बाद इसलाम धर्म अपना लिया है। जेन का नाम जेन अल सबाह बिन लादेन हो गया है।
उमर ने अपने आवेदन में कहा है कि उसका आतंकवाद से कोई संबंध नहीं है। वह शांति कार्यकर्ता के रूप में काम करता है। जेन की छह बार शादी हो चुकी है। जेना ने अखबार को बताया कि दूतावास के कर्मचारियों का व्यवहार उनसे मित्रवत था। वीजा के लिए जरूरी तमाम औपचारिकताएं उन्होंने पूरी कीं। उन्होंने कहा कि वीजा मिलने में अभी समय लगेगा लेकिन कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जिसके आधार पर उन्हें और उमर को साथ-साथ ब्रिटेन में रहने से रोका जाए।
उन्होंने कहा कि पर्यटक वीजा हासिल करना बेहद आसान होता है। उमर के परिवार के दूसरे सदस्यों के पास ऐसे वीजा हैं। वह स्थायी वीजा चाहती हैं ताकि उमर भी उनके साथ ब्रिटेन में ही रह सकें। उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया है कि इसमें समस्या नहीं होगी। हम उन्हें उमर के पहली पत्नी से तलाक के मूल कागजात मुहैया करा सकते हैं। यह एक हफ्ते में कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि उमर ने एक बार स्वीकार किया था कि वह अफगानिस्तान में आतंकवाद को प्रशिक्षण ले चुका है लेकिन किसी आतंकी गतिविधि में संलिप्त नहीं रहा है। उमर और जेन की मुलाकात सितंबर 2006 में काहिरा में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हो गया और फिर इन्होंने शादी क र ली। अखबार के मुताबिक उमर ने आखिरी बार अपने पिता से वर्ष 2000 में अफगानिस्तान में मुलाकात की थी।