Summarize Human Knowledge

.

.

Dainik jagran

द्वारा : opendrauttam    


कनाडा में मनाया गया विश्व हिंदी दिवस   
ओटावा। कनाडा में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया और भारतीय-कनाडाई
लोगों ने इसमें भाग लेते हुए वैश्विक स्तर पर भाषा के प्रचार एवं प्रसार में बालीवुड के योगदान की सराहना की।
भारतीय कनाडाई लोगों ने कहा कि बालीवुड भारतीय मूल के लोगों खासकर युवाओं के बीच हिंदी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके अलावा भारतीय धरोहर को मजबूत करने तथा उन्हें कायम रखने में भी बालीवुड की अहम भूमिका रही है।
कनाडा में भारत के उच्चायुक्त आर एल नारायण ने अपने उद्घाटन भाषण में बृहस्पतिवार को कहा कि भारत इस बात पर प्रतिबद्ध है कि हिंदी को संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषाओं में शामिल किया जाना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय समुदाय में उसे उचित स्थान मिले। नारायण ने विश्व हिंदी दिवस पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का संदेश पढा और कहा कि इन दिनों पूरे विश्व में डेढ अरब से अधिक लोग हिंदी बोलते हैं।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार हिंदी को लोकप्रिय बनाने के लिए कदम उठा रही है। हिंदी विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली तीन भाषाओं में शामिल है। नारायण ने कहा कि सूचना-प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में उपयोग तथा अभिव्यक्ति के माध्यम के रूप में हिंदी को बढावा देने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं।
इस अवसर पर मुकुल हिंदी स्कूल के छात्रों ने प्रसिद्ध हिंदी कवियों की रचनाओं का पाठ किया और कवि सम्मेलन आयोजन किया गया। जगमोहन कुमार सहित कई कवियों ने अपनी रचनाएं सुनाई। उल्लेखनीय है कि पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को राष्ट्रभाषा प्रचार समिति वर्धा के तत्वावधान में नागपुर में आयोजित हुआ था।
प्रकाशन तिथि: जनवरी 13, 2008
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5

opendrauttam के द्वारा और अधिक संक्षेपण

More

Bookmark & share this post

.