.

Dainik jagran

Summary rating: 2 stars 1 समीक्षा
Review by : opendrauttam
विजिट्स: 104
शब्द: 600
प्रकाशन तिथि: जनवरी 13, 2008
बादशाहत बरकरार रखने को उतरेगे फेडरर


 


Jan 13, 04:37 pm

मेलबर्न। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर ने खुद को पूरी तरह फिट घोषित करके साफ कर दिया कि वह सोमवार से शुरू हो रहे पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में लगातार तीसरा और कुल चौथा खिताब जीतकर टेनिस जगत पर अपनी बादशाहत कायम रखने के लिए तैयार है।
फेडरर की निगाहें अपने 13वें ग्रैंड स्लैम पर टिकी है जिससे वह पीट सैंप्रास के रिकार्ड 14 खिताब के करीब पहुंच जाएंगे। इस टूर्नामेंट से पहले हालांकि अस्वस्थ होने के कारण वह कूयोंग क्लासिक में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने रविवार को कहा, ''मैं अपनी फार्म से खुश हूं। ईमानदारी से कहूं तो मैं काफी आश्वस्त हूं। शारीरिक तौर पर मैं अब अच्छा हूं। अब कोई समस्या नहीं है। मैं खुद को शत-प्रतिशत फिट मान रहा हूं।''
स्विट्जरलैंड के इस खिलाड़ी का कई रिकार्ड इंतजार कर रहे है। वह आस्ट्रेलियाई ओपन में हैट्रिक बनाने वाला तीसरा और 1965 के बाद पहला खिलाड़ी बनने की राह पर है। यदि वह खिताब जीतते है तो चार या इससे अधिक बार आस्ट्रेलियाई ओपन जीतने वाले पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। इस 26 वर्षीय खिलाड़ी की ऐसी बादशाहत को देखते हुए सवाल यह उठ रहा है कि उनके अजेय किले में कौन सेंध लगाएगा। दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन में उन्हें कभी परचम नहीं लहराने दिया लेकिन अन्य ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में तो बस फेडरर ही छाए रहे।
फेडरर फरवरी 2004 से नंबर एक बने हुए है और पिछले साल चार ग्रैंड स्लैम में से तीन में उन्होंने खिताबी जीत दर्ज की। यह चार साल में तीसरा मौका है जबकि उन्होंने यह कामयाबी हासिल की। अपने पहले मैच में अर्जेटीना के डियगो हर्टफील्ड से भिड़ने की तैयारियों में जुटे फेडरर ने कहा, ''मुझे भी हैरानी है कि सभी प्रमुख टूर्नामेंट में मैं कैसे लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं। सिर्फ यही नहीं मैं लगातार कई ग्रैंड स्लैम के फाइनल में खेला और मुझे लगता है कि यह बड़ा प्रयास है।''
फेडरर को चुनौती देने के लिए युवा ब्रिगेड तैयार है जिसमें दूसरी वरीयता प्राप्त नडाल, तीसरी वरीय नोवाक जोकोविच और ब्रिटेन के नौवीं वरीय एंडी मुरे शामिल है। नडाल को आस्ट्रेलियाई ओपन से ठीक पहले चेन्नई ओपन के फाइनल में रूस के मिखाइल यूझनी के हाथों 6-0, 6-1 की करारी हार का सामना करना पड़ा था। नडाल ने कहा, ''यह सत्र का पहला बड़ा टूर्नामेंट है और यह काफी रोमांचक होगा। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा। मुझे लगता है कि मैंने अच्छी तैयारी की है। मैं फेडरर को लेकर चिंतित नहीं हूं। वह अभी अन्य खिलाड़ियों से बेहतर हैं लेकिन काफी युवा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है।''
जोकोविच भी फेडरर को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है। पिछले साल अमेरिकी ओपन फाइनल में स्विस खिलाड़ी से पराजित होने वाले जोकोविच ने कहा, ''मैं बीस साल का हूं और दुनिया में तीसरे नंबर का खिलाड़ी हूं। फेडरर और नडाल की प्रतिद्वंद्विता पुरुष टेनिस में सबसे बड़ी है लेकिन मैंने भी कई अच्छे परिणाम दिए है और अब लोग तीन खिलाड़ियों के बारे में बात कर रहे है।''

Dainik jagran         
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5


टिप्पणियाँ

Read Free Summaries - Write and Get Paid

Summarize Human Knowledge on Shvoong. Join us!

------

Recent Shvoongers

  • ambalika
  • artemissweety
  • Viram
  • mrinmoy57
  • DrAmarKumar
  • checkefe
  • dhruva
  • gomsi
  • Kokosia
  • yashaswi
  • SHEELADIXIT
  • ilesh

.