Dainik jagran
Summary ratings: 3 stars
(xx voters)
विजिट्स:
39
शब्द:
300
प्रकाशन तिथि: जनवरी 13, 2008
अभी तक नहीं बुझ पाई बड़ा बाजार की आग Jan 13, 01:01 pm
कोलकाता। बड़ा बाजार के नंदराम मार्केट में 32 घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। इस कारण लोगों को डीजल के स्टाक वाले जनरेटर रूम में विस्फोट होने का डर सता रहा है। आग में अब तक करोड़ों का सामान खाक हो चुका है। तेज हवाओं के चलते आग नंदराम मार्केट के 10वें, 11वें, 12वें और 13वें तल तक जा पहुंची है जो सेना व वायु सेना की पानी की बौछारों की पहुंच से परे है। अग्निशमन कर्मियों का कहना है कि पानी की कमी अब भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है और दमकल गाडि़यों को पानी समय पर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि हम हरसंभव कोशिश कर रहे हैं कि आग डीजल भंडार वाले जनरेटर रूम तक न पहुंचे। दमकल कर्मियों को डर है कि काशीराम बाजार के नजदीक कल रात जिस तरह तिरपाल के जलते हुए टुकड़े गिरे, वे अब भी गिर सकते हैं। कल तड़के लगी भयानक आगे से ढाई हजार से अधिक दुकानों के साथ ही करोड़ों रुपये का सामान खाक हो गया।