Dainik jagran
Summary ratings: 3 stars
(xx voters)
विजिट्स:
40
शब्द:
300
प्रकाशन तिथि: जनवरी 13, 2008
विश्व का सबसे बड़ा तेल भंडार वेनेजुएला में ! Jan 13, 02:15 am
कराकस। वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज ने कहा है कि वर्ष 2009 तक देश में प्रमाणित तेल भंडार बढ़कर 313 अरब बैरल के स्तर पर पहुंच जाएगा। इसके साथ ही यह विश्व में सबसे अधिक तेल भंडार वाला देश बन जाएगा। स्पेन की समाचार एजेंसी ईएफई ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी दी। देश के कानून निर्माताओं के साथ बातचीत में शावेज ने कहा कि इस समय भंडार में 100 अरब बैरल तेल है। इसमें 20 अरब बैरल तेल का प्रमाणित भंडार है। शावेज ने कहा कि वर्ष 1999 में जब उन्होंने सत्ता संभाली थी तो उस समय देश में 76 अरब बैरल तेल का भंडार था। उन्होंने अनुमानित 313 अरब बैरल तेल भंडार का जिक्र करते हुए कहा कि इसके बाद वेनेजुएला कई देशों को इसकी आपूर्ति भी करेगा। वेनेजुएला फिलहाल दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश है।