Summarize Human Knowledge

.

श्वूंग होम>फिल्म>इतिहास >वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान...एनिमेशन फिल्म!

.

वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान...एनिमेशन फिल्म!

द्वारा : ambalika    

लेखक : Raju Kaadari Riyaaj
  वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान...एनिमेशन फिल्म!
एनिमेशन फिल्में बच्चों के साथ साथ बडों के भी आकर्षण का केन्द्र
बनी हुई है!.... यह फिल्म मेकर्स के लिए बहुत अच्छी खबर है!... कई एनिनमेशन फिल्मों की सफलता को देखते हुए निर्माता शशीकांत ने एक ऐतिहासिक पृष्ठ्भूमि पर आधारित एनिमेशन फिल्म बनाई है' वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान'....
इससे पहले पंगा गैंग, जम्बो, माई फ्रैंड गणेशा, दशावतार, चींटी चीटी, बैंग बैंग इत्यादि फ्ल्मों ने धूम मचाई है... बच्चों के साथ साथ इन फिल्मों को बडों ने भी खूब पसंद किया है!
अब निर्माता शशीकांत की ' वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान' की बात करें तो इसके लेखक- निर्देशक राकेश प्रसाद है! सेठिया ऑडियो वीडियो प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित इस फिल्म में भारत के शूर्वीर शाशक के व्यक्तित्व को रुपहले पर्दे पर उतारा गया है!दिल्ली के अंतिम राजपूत राजा के रुप में पृथ्वीराज चौहान का नाम इतिहास में सन्मान पूर्वक लिया जाता है! इस फिल्म में उनके बच्पन से जुडे कई बहादूरी के प्रसंगों को चित्रित किया गया है!... सभी प्रसंग उनकी वीरता को दर्शाते है!... आज के बालक-बालिकाओं को वीर बनने प्रेरणा प्रदान करतें है!
...' वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान्' का श्रेष्ठ भाग है...मुगल शाशक मोहम्म्द गौरी के साथ के युद्ध का!... महम्मद गौरी अफगानिस्तान के गजनी शहर का रहने वाला था! इस मुगल शासक ने दिल्ली को अपने आधीन बनाने का सपना देखा तो इसकी जानकारी पृवीराज चौहान को मिल गई और उन्हों ने स्वाधिन रहने का संकल्प करते हुए युद्ध करने निर्णय लिया!
...जब युद्ध हुआ तो पृथ्वीराज चौहान ने, महम्मद गौरी का वीरता पूर्वक सामना किया! इनकी बहादूरी को महम्मद गौरी ने भी सराहा!...लेकिन यह तो युद्ध था; चलता ही रहा!...पृथ्वीराज ने कई बार महम्मद गौरी के दांत खट्टे किए... लेकिन अंतिम युद्ध में हार गए!...इस युद्ध के प्रसंग को इस फिल्म में कुशलता से प्रस्तुत किया गया है!... एनिमेशन फिल्म होने के बावजूद भी वास्तविकता को बर्-करार रखने में निर्माता-निर्देशक कामियाब हुए है!
... अब यह ऐतिहासिक प्रसंगों से भरी हुई फिल्म है तो इसमें राजे-महाराजे, हाथी, घोडे, रथ,ऊंट,नगाडे और पुरानी वेशभूषाधारी सैनिक भी देखने मिलेंगे! एनिमेशन फिल्म है तो सबकुछ कार्टूनमय दिखाई देगा!.. मनोरंजन के साथ साथ इतिहास की जान्कारी भी मिलेगी!... पुरानी संस्कृति के दर्शन भी होंगे!... निर्माता शशिकांत कहते है कि 'हमारा इतिहास शूरवीरों के युद्ध की गाथाओं से भरा पडा है!पृथ्वीराज चौहान एक ऐसा व्यक्तित्व है, जो प्रेरणा का एक बहुत बडा स्रोत है!... बच्चों को इस फिल्म से मनोरंजन तो मिलेगा ही, साथ में इतिहास का ज्ञान भी मिलेगा!...'
... यह फिल्म जल्दी ही रिलीज होनेवाली है!... अवश्य देखे और दिखाएं!

प्रकाशन तिथि: अक्तूबर 15, 2009
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5

Bookmark & share this post

.