Summarize Human Knowledge

.

श्वूंग होम>फिल्म>पारिवारिक >फिल्म 'बेवफा' भी खूब है।

.

फिल्म 'बेवफा' भी खूब है।

द्वारा : ambalika    

लेखक : anaya
फिल्म 'बेवफा' भी खूब है।
...............जबसे टी.वी.चेनल हडताल पर गए है.... नहीं, नहीं।....जब से सीरियल हडताल
पर गए है.... अब ऐसा कहना भी ठीक नहीं है....क्यों कि, क्या है कि...हम जल्दबाजी में अगर कुछ कह भी जाते है, तो कहा हुआ सबकुछ सच नहीं होता.... ऐसा लोग कहतें है।... छोडिए लोगोंको।....हम तो टी.वी. और सीरियल के बारे में कह रहे थे कि...अब पुराने सीरियल देख कर संतोष करना पड रहा है.... ऐसे में पुरानी फिल्में भी देखी जा सकती है।
..............तो हम कह रहे थे कि हमने फिल्म' बेवफा' देखी।... ज्यादा पुरानी भी नहीं है।... कलाकार भी अच्छे है, जैसे कि...करीना कपूर, अक्षय कुमार, अनिल कपूर, सुश्मिता सेन वगैरा, वगैरा।... फिल्म घिसी-पीटी कहानी के बावजूद भी हमें अच्छी लगी।....म्युझिक और सोंग्स भी फिल्म को अच्छी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।... करीना कपूर एक भोली-भाली प्यारीसी लडकी की भूमिका में खूब जमी है।...उसकी बडी बहन की भूमिका में सुश्मिता सेन है।... इन फिल्म में सेन बेबी की भूमिका छोटीसी ही है, पर उसने अपने अभिनय से....छोटीसी भूमिका में भी जान डाल दी है।.... सुश्मिता सेन के पति बने  है, अनिल कपूर।...अब ये लवर बॉय बनने से तो रहे।... पति की भूमिका में ही अब अच्छे लगतें है।
सुश्मिता सेन, दो बच्चियों को जन्म दे कर परलोक सिधार जाती है(....फिल्म की कहानी के मुताबिक). अब उसकी ग्रहस्थी का बोझ उसकी बहन करीना पर आ पडता है।... अनिल कपूर से शादी और अक्षय कुमार से बेवफाई... अपने आप ही हो जाती है।... फिर एक बार अक्षय कुमार करीना के जीवन में प्रवेश पा लेता है... अब आगे की कहानी बताने से....कहानी का सस्पेंस खतम होगा.... इसलिए हम यहीं पर रुक गए है।... आगे की कहानी के लिए आपको ये फिल्म देखनी पडेगी।
.................. तो अब टी.वी.पर अच्छी फिल्में देखकर भी मनोरंजन हो जाता है, तो होने देना चाहिए!
....... अब चलिए, सुनने में तो आ रहा है कि हडताल खत्म हो चुकी है.... फिर भी फिल्में तो भैया फिल्में ही है।

प्रकाशन तिथि: फरवरी 12, 2009
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5

Bookmark & share this post

.