बॉल्ड्नेस से पहचान बनाती मल्लिका सहरावत.....
बॉलिवुड में बॉल्ड्नेस से पहचान बनाने वाली बहुतसी
अभिनेत्रियां है!.... इनमें
मल्लिका सहरावत भी है!... और ऐसा कहने में उसे झिझक भी नहीं है कि..' हां मेरी पहचान मेरी
बॉल्ड्नेस है!... उसके साथ के एक इंटरव्यु की झलक देखिए....
फिल्म 'हिस्स' में आप के हॉट सीन चर्चा में है.... क्यों?
'हिस्स' में मेरे हॉट सीन है, लेकिन वह भद्दे नहीं है!...यह फिल्म हिन्दी में भी ' नागिन' नाम से बन रही है!... यह ग्लैमर से भरपूर है!
..सुना है कि इस फिल्म में आप्ने न्युड सीन दिए है....
... क्या कहूं?...आप फिल्म ही देख लीजिए.... वैसे मुझे सैक्सी दिखने के लिए न्युड सीन देने की जरुरत ही नहीं पडती....मेई पहचान ही मेरी बॉल्ड्नेस है!... मेरा प्रेजेंटेशन ही मेरा ग्लैमर होने की बात मै कहूंगी!
क्या आपने कभी ग्लैमर वर्ल्ड में अपने अंदर की एक्ट्रेस को तलाश ने की कोशिश की है?...मतलब कि आपने कभी महसूस किया कि आप एक्ट्रेस भी है?
.... मैने ऐसी कोशिश की भी है!.... मेरी शुरुआती फिल्म ' ख्वाहिश' आपने देखी होगी... उसमें बोल्ड्नेस के साथ साथ एक्ट्रेस मल्लिका सहरावत भी मौजूद थी.... इसके बाद भी जब भी मौका मिला मैने अपने अभिनय का परिचय दिया है! मै यहां अपनी एक फिल्म 'प्यार के साइड इफेक्ट्स' का उदाहरण देना चाहूंगी!... इसमें मेरे दुश्मनों ने भी मेरी एक्टिंग की प्रशंसा की थी!
.... तो फिर ऐसा क्यों है कि फिल्मों मे आपकी सेक्सी इमेज को ही हाईलाइट किया जाता है.... वजह...
इसका जवाब मै कैसे दे सकती हूं?... इंडस्ट्री वाले ही इस बारे में ज्यादा बता सकतें है!... वैसे मुझे अपने सैक्सी लुक को लेकर कोई परेशानी भी नहीं है!
... हो सकता है कि इसके लिए काफी हद तक आप ही जिम्मेदार है.....
.... जी हां!... मुझसे इतनी गलती तो हो ही गई कि मैने सभी से साफ साफ कह दिया कि मेरे पास अच्छा जिस्म है तो मै इसका प्रदर्शन क्यों न करु?.... मै दोहरी बातें करने में विश्वास नहीं रखती!... यहां बॉलिवुड में बहुतसी हीरोइने अपना शरीर दिखाने के लिए मचल रही है!... मैने तो सिर्फ थोडीसी साफगोई का सहारा लिया!
... आप अपनी इमेज से बहुत संतुष्ट है... इसकी वजह?
... मेरे फैंन्स!... ये मुझे जैसी हूं, वैसी ही पसंद करतें है!... इससे मेरे अंदर आत्मबल आया है... उनकी सराहना से ही मै इस मुकाम तक पहुंच पाई हूं!... मै कभी 'मै' के मुगालते में नहीं पड्ती!
.... ....तो क्या आप अपने यंग फैन्स को लेकर बहुत सजग है?
... ऐसा ही है.... वे मेरी तमाम बेबाकी को बहु ज्यादा पसंद कर्ते है!... मैने कभी उनसे कुछ नहीं छिपाया!...मै मीडिया के सामने भी सब कुछ सच सच ही बताना सही समझती हूं!... मै जानती हूं कि मीडिया के मार्फत ही मेरी जानकारी मेरे फैन्स तक पहुंचती है!
.... आखरी सवाल.... अपनी बेबाकी के जरिए आखिर आप साबित क्या करना चाहती है?
यही कि मेरे फैन्स किसी तरह के गॉसिप के पचडे में न पडे!.. और इसी वजह से मैने
अपनी शादी और तलाक की खबर को छिपाकर नहीं रखा!...बताइए....क्या कोई हीरोइन अपनी शादी और तलाक की बात को मेरी तरह बेबाकी से मीडिया के सामने रखती है?