Summarize Human Knowledge

.

.

Roadside Romeo

द्वारा : SThap    


'रोडसाइड रोमियो' भारत की पहली मुख्‍यधारा की त्रिआयामी एनिमेशन फिल्‍म है। फिल्‍म में सैफ अली खान, करीना कपूर और जावेद जाफरी
जैसे दिग्‍गजों ने फिल्‍म के मुख्‍य किरदारों रोमियो, लैला और चार्ली अन्‍ना  के लिये अपनी आवाज दी है। फिल्‍म की कहानी आवारा कुत्‍तों पर आधारित है। रोमियो (सैफ अली खान) एक पालतू कुत्‍ता है जिसके मालिक उसे सड़कों पर छोड कर कहीं दूसरी जगह रहने चले जाते है। सड़क पर उसका सामना गली के गुंडे कुत्‍ते चार्ली अन्‍ना ( जावेद जाफरी) ओर अन्‍य आवारा कुत्‍तों से होता है। रोमियों का कुतिया लैला ( करीना कपूर ) से प्यार हो जाता है। दूसरी ओर चार्ली  भी लैला को पसंद करता है। हिंदी फिल्‍मों की तरह यहां भी हीरो, हीरोइन और विलेन है। हीरो - हिरोइन का प्‍यार और विलेन से तकरार ही फिल्‍म की कहानी है।   
वाल्‍ट डिजनी के सहयोग से बनाई गई इस फिल्‍म् का एनिमेशन का पूरा काम भारत में हुआ है। 
एनिमेटेट कलाकारों की कारियोग्राफी कमाल की है। कुल मिलाकर एनिमेशन के लिहाज से बेहतरीन फिल्‍म है, लेकिन कहानी में कुछ नया नही है और एनिमेशन के खास दर्शक बच्‍चों को निराशा मिलेगी।
प्रकाशन तिथि: नवम्बर 11, 2008
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5

Bookmark & share this post

.