Summarize Human Knowledge

.

.

Welcome to Sajjanpur

द्वारा : SThap    


श्रेयस तलपड़े, अमृता राव, रवि किशन, राजेश्वरी सचदेव, यशपाल शर्मा, इला अरुण, दिव्या दत्ता, ललित तिवारी, रवि झांकल आदि के सधे
हुए अभिनय से सजी श्याम बेनेगल की  पहली कॉमेडी फिल्म है-'वेलकम टू सज्जनपुर'

सज्जनपुर गांव में अंगूठा छाप होना फक्र की बात है। सज्जनपुर गांव एक मात्र ग्रेजुएट युवक महादेव (श्रेयस तलपड़े) पोस्ट ऑफिस के पास बैठकर वह गाँव के अनपढ़ लोगों के पत्र लिखता है, साथ उन्हें मिले पत्रों को सुनाता भी है। एक दिन उसके पास कमला (अमृता राव) आती है जो मुंबई में काम करने वाले अपने पति के लिए चिट्ठी लिखवाना चाहती है।। महादेव बचपन में कमला को चाहता था। उसे देख महादेव का पुराना प्यार जाग उठता है। कमला  को पाने के लिए वह उसके पति को महादेव ऐसा खत लिखता है कि वह कमला से नफरत करने लगे।
फिल्म  में एक गुंडे की बीवी के खिलाफ किन्नर चुनाव लड़ना, बाल विधवा और कंपाउंडर का प्रेम, मंगली लड़की की  कुत्ते से शादी आदि जैसी कई घटनाओं के माध्यम से हमारे समाज मे मौजूद समस्याओं को बड़े ही प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया हैं। 
श्याम बेनेगल ने गंभीर बातों को व्यंग्यात्मक तरीके से पेश किया है। निर्देशक और लेखक ने इन समस्याओं का कोई समाधान न दिखाते हुए दर्शकों को इन मुद्दों पर सोचने के लिए छोड  दिया है।





















कुल मिलाकर ‘वेलकम टू सज्जनपुर’ साधारण लोगों की कहानी है,  जिसमें मनोरंजन की आड़ में कुछ संदेश छिपे हुए हैं।











प्रकाशन तिथि: सितम्बर 22, 2008
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5

टिप्पणियाँ

  1. 0 समीक्षा 24 सितम्बर 2008
    1

    commentatorIndia

    I saw it

    I saw the film but did not find it very light....

Bookmark & share this post

.