What is Hepatitis B?
Summary rating: 3 stars
4 समीक्षा
विजिट्स:
581
शब्द:
900
प्रकाशन तिथि: जुलाई 29, 2006
हेपेटाइटिस बी
हेपेटाइटिस का शाब्दिक अर्थ है जलता हुआ लिवर। हेपेटाइटिस
बी
रक्त
से
संचरित
होने वाला
विषाणु
है, जो आपके लिवर
को
नुक़सान
पहुँचा
सकता
है।
आपका
लिवर आपके
शरीर
के सबसे बड़े
और
सर्वाधिक महत्वपूर्ण
अंगों में
से
एक
है। इसका काम हैः
विटामिन, खनिज, लौह और शुगर का भंडार करनाभोजन को
तोड़नाआवश्यक प्रोटीन बनाना नुकसानदेह रसायन तोड़ना
यदि आपको हेपेटाइटिस बी है, तो विषाणु शुरू में आपके रक्त से आपके लिवर में चला जाता है, जहाँ यह आपकी लिवर कोशिकाओं को दूषित
कर देता है। विषाणु दूषित लिवर कोशिकाओं भीतर
बढ़ता रहता है और अन्य
लिवर कोशिकाओं को दूषित करता रहता है।
आपके शरीर
की प्रतिरोधी प्रणाली दूषित कोशिकाओं को पहचानती है और उन पर आक्रमण करती है। इससे आपका लिवर
जलने लगता है और अंततः लिवर को नुक़सान हो सकता है। हेपेटाइटिस बी विषाणु के कारण नुक़सान धीरे-धीरे अनेक सालों में बढ़ता रहता है, इसलिए इसे शुरू में पहचान लेना ज़रूरी है। यदि लंबे समय
तक इसका इलाज न
किया जाए, तो हेपेटाइटिस बी विषाणु लिवर
पर गंभीर
खरोंचें (सिर्होसिस) बना सकता है, लिवर फेल कर सकता है, और लिवर का कैंसर हो सकता
है।
आपको शायद पता
न चले कि आप कैसे दूषित हुए। दुनिया के जिन भागों में हेपेटाइटिस बी आम
है, वहाँ ज़्यादातर लोग
जन्म लेते ही
अपनी माँ से या युवावस्था में अपने भाइयों या बहनों से विषाणु ले लेते हैं।
दुनिया के हेपेटाइटिस बी
से कम प्रभावित
भागों में रहने
वाले लोग, जैसे
यूरोप में, ज़्यादातर
प्रौढ़ अवस्था
में संभवतः इस विषाणु
वाले किसी व्यक्ति के साथ शारीरिक
संबंध से या रक्त
संपर्क से दूषित होते हैं।
हेपेटाइटिस बी से दूषित हर व्यक्ति जीवन भर
प्रभावित नहीं
रहता। कुछ लोग
दूषण के पहले 6 महीनों में
दूषण से मुक्त हो जाते हैं। विषाणु से मुक्त होने के अवसर आयु के साथ विभिन्न होते हैं:
मज़बूत, स्वस्थ प्रतिरोधी प्रणाली वाले
90% से अधिक
प्रौढ़ प्रबल दूषण से बच जाते हैं। तथापि, नवजात या शिशु के रूप में दूषित व्यक्तियों का विषाणु के
प्रबल चरण में
दूषण से मुक्त होना
संभव नहीं होता। इन लोगों का हेपेटाइटिस बी पुराना
होता जाता है और
वे अपने शेष जीवन
में दूषित
रहते हैं।
हेपेटाइटिस बी के
लक्षणों का
अनुभव अकसर
दूषण के कुछ समय
बाद होता है – कुछ
लोगों में 45 दिन के बाद। हेपेटाइटिस बी से दूषित व्यक्ति को इनमें से एक या अधिक लक्षणों का अनुभव हो सकता हैः
·
थकन
·
भूख न लगना
·
मिचली और
उलटी
·
डायरिया
·
सिरदर्द और
बुखार
·
जोड़ों या मांसपेशियों का दर्द
·
वज़न में
अकारण कमी
·
पीलिया
·
पेट कोमल होना या पेट का दर्द
·
पूरे शरीर
में खुजली
सिर्होसिस से पीड़ित लोग तरल रह जाने और पेट में सूजन का अनुभव भी कर सकते हैं।
आपको हेपेटाइटिस बी के इलाज की आवश्यकता है या नहीं, यह इस बात पर निर्भर है कि विषाणु कितना सक्रिय है और इसका आपके लिवर पर क्या प्रभाव है। अनेक
लोग विषाणु के स्थापित होने से
पहले उससे मुक्त
होने में समर्थ होते हैं।
यदि आपका पुराना हेपेटाइटिस बी है, तो आपका डॉक्टर इंटरफ़ेरोन से इलाज का सुझाव दे सकता है। इंटरफ़ेरोन विषाणुओं के दूषण से लड़ने के लिए शरीर द्वारा पैदा किया जाने वाला प्राकृतिक प्रोटीन है। लेकिन
पुराने
हेपेटाइटिस
बी
में
शरीर
विषाणु
को
नष्ट
करने
के
लिए
काफ़ी
इंटरफ़ेरोन
पैदा
नहीं
कर
पाता। तब शरीर की प्राकृतिक सुरक्षा को बढ़ाने के लिए
इंटरफ़ेरोन के दवा
के रूप की आवश्यकता हो सकती है। इंटरफ़ेरोन
प्रोटीन
है, अंतः
यदि
इसे
मुँह
से
लिया
जाएगा, तो
यह
नष्ट
हो
जाएगा, इसलिए
इसे
केवल त्वचा के नीचे
इंजेक्शन
से
दिया
जा सकता है।
यदि
आपके
लिए
इंटरफ़ेरोन
निर्धारित
की
जाए, तो
आपको
अपनी
दवा
12 महीनों
तक
लेनी
होगी। आपको इंटरफ़ेरोन का कोर्स पूरा करना चाहिए, जिससे कि आप दवाई के सर्वाधिक लाभ उठा सकें।
यदि आप इलाज शुरू करने का निर्णय लेते
हैं, तो आपके डॉक्टर या नर्स के साथ नियमित बैठकें
निर्धारित की जाएँगी, जिससे कि आपकी प्रगति की जाँच की जा सके और इलाज के प्रभाव
का निरीक्षण और प्रबंध किया जा सके।
पुराने हेपेटाइटिस बी से कोई बचाव नहीं है,
अतः इलाज के मुख्य कारण हैं:
·
लिवर का और अधिक नुक़सान रोकना
·
दूषित कोशिकाओं के गुणन को रोकना
इंटरफ़ेरोन से जन्म की कमियाँ भी हो सकती है, अतः यदि आप
गर्भवती हैं या गर्भवती होने की योजना बना नहीं हैं, तो इसे बिल्कुल नहीं लेना
चाहिए।
यदि इलाज
उपयुक्त न
हो, तो
आपको अपना
समग्र स्वास्थ्य
सुधार कर
और सिगरेट
और अल्कोहल
से बचकर, अपने
लिवर को
और अधिक
नुक़सान से
बचाने की
कोशिश करनी
चाहिए।
आप छींक, खाँसी, चुंबन, चम्मच या थाली बाँटने, स्नानघर या
शौचालय का प्रयोग करने से विषाणु नहीं फैला सकते, अतः आप अपनी अधिकतर दैनिक
गतिविधियाँ सामान्य रूप से जारी रख सकते हैं। हेपेटाइटिस बी
विषाणु को
किसी और
तक पहुँचाने
के मुख्य
तरीके रक्त
संपर्क या
शारीरिक संबंध
हैं। हेपेटाइटिस
बी के
लिए अत्यधिक प्रभावी टीका
उपलब्ध है, जो प्रदूषण
को फैलने
से रोक सकता है।
आप इन बातों का पालन
करके अन्य लोगों को दूषित होने से बचा सकते हैं:
1. सुइयाँ न बाँटे।
2. निजी प्रसाधन की चीज़ों को
न बाँटें।
3. आपके रक्त के संपर्क में
आने वाले लोगों को बता दें कि आप हेपेटाइटिस बी से प्रभावित हैं।4. उच्च जोखिम के संभोग से
बचें।
5. बिखरे रक्त को साफ़
करें।