Hepatitis B and Pegasys
Summary ratings: 3 stars
(xx voters)
विजिट्स:
533
शब्द:
900
प्रकाशन तिथि: जुलाई 29, 2006
हेपेटाइटिस बी में पेगासिस®
इंटरफ़ेरोन विषाणुओं के दूषण से लड़ने के लिए शरीर द्वारा पैदा किया जाने वाला प्राकृतिक प्रोटीन है। यदि आपको पुराना हेपेटाइटिस बी है, तो आपका शरीर विषाणु को नष्ट करने के लिए काफ़ी इंटरफ़ेरोन पैदा नहीं कर पाता। पेगासिस (पेगिंटरफ़ेरोन अल्फ़ा-2ए <40केडी>) आपके शरीर की प्राकृतिक
सुरक्षा को बढ़ाने
और हेपेटाइटिस बी विषाणु से लड़ने में मदद करेगा। इंटरफ़ेरोन प्रोटीन है, अतः मुँह से लेने पर यह नष्ट हो
जाएगा, इसलिए इसे त्वचा के नीचे इंजेक्शन से दिया जाना चाहिए।
पेगासिस ‘पेगिलेटेड’ इंटरफ़ेरोन है, जिसे परिवर्तित किया जाता है, जिससे कि
शरीर इसे नियमित इंटरफ़ेरोन की तरह आसानी से नष्ट न कर सके। यह शरीर
में इंटरफ़ेरोन
का निरंतर
स्तर प्रदान
करता है, जिससे इंजेक्शनों के
बीच विषाणु
स्तर को
बढ़ने से
रोकने में मदद मिलती
है।
टिप्पणीः यदि आप गर्भवती हैं या गर्भवती होने की सोच रही हैं, तो आपको पेगासिस नहीं लेनी चाहिए।
यदि आप या आपका
साथी पेगासिस लेने के दौरान या इलाज बंद करने के 6 महीने के भीतर गर्भवती हो जाए, तो आपको तुरंत
अपने डॉक्टर को सूचित करना चाहिए।
पेगासिस
पहले
से
भरी
हुई
सीरिंज
में
आती
है, जिसमें 180 मिग्रा की एक खुराक
होती
है, इसलिए
बहुत कम तैयारी की आवश्यकता होती है। पेगासिस
सीरिंज रेफ़्रिजेरेटर में 2–8°से (36–46°फ़ा) पर
स्टोर
होनी
चाहिए।
प्रयोग से
पहले हमेशा
पेगासिस की सामग्री की जाँच करें। प्रयोग
न करें यदिः
·
दवाई बादलों जैसी दिखे या उसमें कुछ तत्व तैर रहे हों
·
दवाई रंगहीन या हल्की पीली नहीं है
·
दवाई की अवसान तिथि चली गई है
·
पैकेजिंग या वायल ख़राब है
एर मिनट तक कोमलता से
अपने हाथों में रगड़कर सीरिंज को हल्का गरम कर लें। इसे हिलाएँ नहीं। उस त्वचा को रूई से दूषण-मुक्त कर लें जहाँ आप
इंजेक्शन लगाने वाले हैं और उस जगह के सूखने का इंतज़ार करें।
अपने खाली हाथ से, त्वचा
के उस हिस्से और उसकी वसा को चुटकी काटें, जो आपने अपने इंजेक्शन के लिए चुनी है।
·
यदि आपके पेट के हिस्से में चुटकी काटने के लिए काफ़ी वसा
है, तो वह अच्छी जगह है; अपनी नाभि या त्रिबली
में सीधे इंजेक्ट न करें।
·
आपकी जाँघ का ऊपरी हिस्सा भी अच्छी जगह है, क्योंकि जब आप
बैठे हैं, तो वहाँ आसानी से पहुँचा जा सकता है। ·
एक ही जगह पर लगातार दो बार इंजेक्ट न करें।
सीरिंज को अपनी त्वचा से
लगभग 4 इंच ऊपर पकड़े हुए, सुई को 45–90° के कोण पर एक शीघ्र, सहज क्रिया
से घुसा दें। सीरिंज के प्लंजर को
मज़बूती से दबाएँ और फिर सुई को उसी कोण से बाहर खींच लें, जिससे वह भीतर गई थी
(इसे हिलाएँ या मोड़ें नहीं)।
सुई से डरना आम बात है
और नर्सों को रोगियों को पहले कुछ मुश्किल इंजेक्शनों में मदद
करने का
अनुभव होता है। सुई के ढक्कन को बंद रखकर आप खुद को, या नमूना सीरिंज को संतरे में लगाकर
इंजेक्शन देने का अभ्यास कर सकते हैं, जिससे कि सही गति और कोण मिल सके (नमूना
सीरिंज को अपनी त्वचा में लगाकर अभ्यास न करें, क्योंकि इनमें
हवा होती है और हवा को इंजेक्ट करना ख़तरनाक हो सकता है)।
·पेगासिस इलाज शुरू-शुरू
में चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यहाँ
कुछ टिप दिए गए हैं-
·
अपने पहले इंजेक्शन के बाद एक-दो दिन कोई काम न करें, जिससे
कि आपको कुप्रभाव पर नियंत्रण पाने का समय मिल सके
·
अपने पहले इंजेक्शन के बाद बुखार और फ़्लू जैसे लक्षणों की उम्मीद रखें
·
अपने डॉक्टर से पूछें कि क्या आप अपना इंजेक्शन लगाने से
पहले पैरासिटामोल ले सकते हैं
·
सुनिश्चित कर लें कि आप इंजेक्शन लेने से पहले और बाद में
बहुत सा पानी पिएँ।
इंजेक्ट कब करें?
·
अपना इंजेक्शन सप्ताह के उस दिन लें, जिसके बाद आप आराम कर
सकें, जैसे शुक्रवार को लेना पसंद करते हैं, जिससे कि आप सप्ताहांत में आराम कर सकें।
·
अपना इंजेक्शन सोने से पहले लें, जिससे कि आप रात को अच्छी नींद ले सकें।
यदि में खुराक भूल
जाऊँ तो क्या करूँ?
आपको
हर
सप्ताह
एक
ही
समय
पर
अपना
इंजेक्शन
लेने
की
कोशिश
करनी
चाहिए। यदि आप एक खुराक भूल जाएँ और
आपको 2 दिन में याद आ जाए, तो सीधे
पेगासिस का एक इंजेक्शन ले लें। अपनी
अगली खुराक अपने सामान्य दिन पर लें।
यदि खुराक भूलने के बाद 3–5 दिन निकल जाएँ, तो जितना जल्दी हो सके, इंजेक्शन ले
लें। अपनी अगली कुछ खुराक हर 5 दिन बाद लें, जब तक कि आप उसी दिन पर नहीं पहुँच
जाते, जो आपका दवा लेने का सामान्य दिन था, फिर सप्ताह में एक
बार दवा
लेना शुरूकर दें।
यदि खुराक भूलने के बाद
6 दिन निकल जाएँ, तो अपनी अगली खुराक लेने से पहले 1
दिन प्रतीक्षा करें और अपने सामान्य दिन पर खुराक लें।
यह बहुत
ज़रूरी
है
कि
भूली
हुई
खुराक
की
भरपाई
के
लिए
दोहरी
खुराक
न
ली
जाए। यदि आप आवश्यकता
से
अधिक
पेगासिस
ले
लें, तो तुरंत
अपने
डॉक्टर
या
दवा-विक्रेता से संपर्क करें।
आपको अपनी पेगासिस दवा 48 महीनों तक सप्ताह
में एक बार लेनी होगी। आपको पेगासिस का पूरा कोर्स लेने की आवश्यकता है, जिससे
कि आपके हेपेटाइटिस
बी के कम होने की अच्छी संभावना
रहे (जिससे कि लिवर का और नुक़सान रोका जा सके)। इसका अर्थ है कि आप अपने सभी इंजेक्शन उपयुक्त समय पर इलाज के अंत तक लेते रहें। जो लोग अपने इलाज पर नियमित रहते हैं, वे
अपने हेपेटाइटिस बी को बेहतर ढंग से नियंत्रित
कर पाते हैं।