Hepatitis B
Summary ratings: 3 stars
(xx voters)
विजिट्स:
563
शब्द:
600
प्रकाशन तिथि: जुलाई 29, 2006
पेगासिस
पेगासिस को पेगिंटरफ़ेरोन अल्फ़ा-2ए
के नाम से भी जाना जाता है। यह इंटरफ़ेरोन प्रोटीन का दवा का रूप है, जिसे विषाणुओं के दूषणों से लड़ने के लिए आपका
शरीर बनाता है। यह आपके शरीर की प्राकृतिक सुरक्षा को बढ़ाने और हेपेटाइटिस बी विषाणु से लड़ने में मदद करता है।
पेगासिस
त्वचा के नीचे इंजेक्शन से दिया जाता है। यह शरीर
में इंटरफ़ेरोन का निरंतर स्तर प्रदान
करता है, जो इंजेक्शनों के
बीच विषाणु स्तर को बढ़ने से रोकता
है।
यह बहुत ज़रूरी है कि आप अपना इलाज बिना बाधा के पूरा करें, जिससे आपको अधिकतम लाभ मिले। इसलिए यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि आप सही समय पर अपना इलाज शुरू करें।
यदि आप गर्भवती हैं या गर्भवती होने की सोच रही हैं,
तो आपको पेगासिस बिल्कुल
नहीं लेनी
चाहिए।
पेगासिस पहले से भरी हुई
सीरिंज में आती
है, जिसमें 180 मिग्रा की एक
खुराक होती है। आपकी सीरिंज रेफ़्रिजेरेटर
में 2–8°से (36–46°फ़ा) पर स्टोर की जानी चाहिए। यदि आपका रेफ़्रिजेरेटर ख़राब हो जाए या इसका दरवाज़ा खुला रह जाए, तो उसमें रखी
सीरिंज फेंक दें। यदि कोई सीरिंज 24 घंटे से अधिक समय तक रेफ़्रिजेरेटर से बाहर रह जाए, तो उसे भी फेंक देना चाहिए। यदि आपकी पेगासिस सीरिंज
दुर्घटनावश जम जाए, तो दवाई का प्रभाव
ख़त्म हो जाएगा और
उसे भी फेंक देना चाहिए। आपको अपनी
सीरिंज हमेशा
उसकी मूल
पैकेजिंग में स्टोर की जानी चाहिए और उसे सूर्य की सीधी रोशनी से दूर रखना चाहिए।
आपका डॉक्टर या हेपेटाइटिस नर्स आपको दिखाएगी
कि अपनी सीरिंज कैसे
तैयार करनी है और अपनी पेगासिस कैसे इंजेक्ट करनी है। यदि आपका कोई सवाल हो या आप इंजेक्शन लेने के तरीके के बारे में निश्चित न हों, तो उनसे पूछिए।
यदि आप सुई से
डरते हों, तो आपकी नर्स पहले कुछ
इंजेक्शनों में आपकी मदद करेगी। सुई के ढक्कन
को बंद रखकर आप खुद को, या नमूना
सीरिंज को संतरे में लगाकर इंजेक्शन लेने का अभ्यास कर सकते हैं, जिससे कि सही गति और कोण मिल सके। नमूना सीरिंज को अपनी त्वचा में लगाकर अभ्यास न करें। जब आप खुद को इंजेक्शन लगाना सीख लेंगे, तो आपका साप्ताहिक
इंजेक्शन लगाने का काम
आसान हो जाएगा।
पेगासिस इलाज
से कुप्रभाव हो
सकते हैं, लेकिन सभी को कुप्रभाव नहीं
होते, और समय के अनुसार अधिकतर लोगों से ये चले जाते
हैं। आपका डॉक्टर या
हेपेटाइटिस नर्स आपको पहले कुछ
हफ़्तों में मदद के लिए कुछ टिप देगी।
आपको हर सप्ताह एक ही समय पर अपना इंजेक्शन लेने की कोशिश करनी चाहिए। वह दिन
चुनें, जिसमें आप आराम कर सकें और अपना इंजेक्शन शाम को लें, जिससे कि आप रात को अच्छी नींद ले सकें।
यदि आपसे कोई खुराक छूट जाए, तो आपका डॉक्टर आपको बताएगा कि क्या करना है। यह बहुत ज़रूरी है कि भूली हुई
खुराक की भरपाई
के लिए दोहरी
खुराक न ली जाए। यदि आप आवश्यकता से अधिक पेगासिस ले
लें, तो तुरंत अपने डॉक्टर या दवा-विक्रेता से संपर्क करें।
आपको पेगासिस का पूरा कोर्स
(48 सप्ताह के लिए सप्ताह में एक बार) लेने की आवश्यकता है, जिससे कि आपका
हेपेटाइटिस बी कम होने की संभावना बढ़ जाए। इसका अर्थ है कि अपने सभी इंजेक्शन उपयुक्त समय पर इलाज के अंत तक लेते रहना। जो लोग
अपने इलाज पर कायम
रहते हैं, उनके अपना हेपेटाइटिस बी बेहतर तरीके से नियंत्रित कर पाते
हैं।