Summarize Human Knowledge

.

.

बहता खून बताएगा दिल का दौरा कितना घातक

द्वारा : pratima avasthi    

लेखक : इंपीरियल कॉलिज ऑफ लंदन
बहता खून बताएगा दिल का दौरा कितना घातक
हार्ट अटैक
के बाद दिल के भीतर होने वाली ब्लीडिंग की तस्वीरें हासिल करने में वैज्ञानिकों को पहली बार कामयाबी मिली है। इंपीरियल कॉलिज ऑफ लंदन के डॉक्टरों की रिसर्च के मुताबिक, ब्लीडिंग की मात्रा से पता लगाया जा सकता है कि हार्ट अटैक से दिल को कितना नुकसान पहुंचा।
डॉक्टरों का कहना है कि बाकी टेस्ट के साथ इस तरह की इमिजिंग का इस्तेमाल करके मरीज का सटीक आकलन किया जा सकता है ताकि रिकवरी की स्थिति का पता लग सके। हार्ट अटैक उस स्थिति में होता है, जब दिल तक खून ले जाने वाली धमनी में रुकावट आ जाती है। इससे दिल में खून की सप्लाई रुक जाती है और मांसपेशियों में ऑक्सिजन की कमी पड़ने लगती है। रिसर्च के लिए डॉक्टरों ने एमआरआई के जरिए 15 मरीजों के दिल के भीतर की ब्लीडिंग की तस्वीरें लीं। इन एमआरआई स्कैन से खुलासा हुआ कि ब्लीडिंग की मात्रा का सीधा रिश्ता हार्ट मसल को पहुंचे नुकसान से था।
प्रकाशन तिथि: जनवरी 20, 2009
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5

Bookmark & share this post

.