बागवानी बढ़ाए सेक्स ड्राइव आपको बागवानी का शौक है
और आपका बगीचा बेहद सुंदर है तो यह आपके बेडरूम को रंगीन बना सकता है। जी हां यदि आप बागवानी करते हैं तो यह आपकी सेक्स ड्राइव के लिए बेहद फायदेमंद है, यह बात निकलकर आई है हाल ही में हुए एक शोध में। मेडिकल युनिवर्सिटी ऑफ विएना के शोधकर्ताओं के अनुसार बागवानी के दौरान गुड़ाई, बुवाई और अन्य काम पुरुषों की सेक्स ड्राइव को बढ़ा सकता है। हर सप्ताह केवल 30 मिनट बागवानी करने से इंपुटेंट(नपुंसकता)होने का खतरा 38 प्रतिशत कम हो जाता है। इसी शोध के अनुसार
डांसिंग और साइकलिंग से भी कुछ इसी तरह का फायदा होता है। शोधकर्ताओं के अनुसार जो लोग सब्जियों के बाग में काम करते हैं उनमें भी इंपुटेंट होने का खतरा कम होता है।
डॉक्टर्स के अनुसार हर रोज 1000 कैलोरी खर्च कर
एक्सरसाइज करना इंपुटेंट होने के खतरे को कम कर देता है। वह पुरुष जो एक्सरसाइज कर 4000 तक कैलोरी हर हफ्ते खर्च करते हैं उनके इंपुटेंट होने का डर 52 प्रतिशत कम हो जाता है।