सर्दियों में भी रहें खिली-खिली सी
सर्दियों में
स्किन अक्सर ड्राई हो जाती है। अगर आप त्वचा के निखार को बरकरार रखना चाहती हैं, तो इन टिप्स को आजमाएं:
चेहरा
मिंट फेस पैक
सामग्री: एक चम्मच पुदीने का पेस्ट, एक चम्मच दही, एक चम्मच गुलाबजल, एक चम्मच मुलतानी मिट्टी।
बनाने का तरीका: एक बाउल में मुलतानी मिट्टी, गुलाबजल और पुदीने का पेस्ट मिलाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। अब उसमें दही डालें और उसे अच्छी तरह मिलाएं। इस पेस्ट को फेस पर लगाएं। जब यह सूख जाए, तो हल्के गर्म पानी से धो लें।
फ्रूट फेस स्क्रब सामग्री: दो चम्मच फ्रूट (मसले हुए), एक चम्मच शहद, एक चम्मच गुलाबजल, दो बादाम (हल्के पिसे हुए)
बनाने का तरीका: फ्रूट, शहद और गुलाबजल को अच्छी तरह मिक्स करें। अब उसमें बादाम मिला दें। इस पेस्ट को फेस पर लगाएं और हल्के हाथों से घुमाते हुए मसाज करें। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगा रहने दें। फिर हल्के गर्म पानी से धो लें। फ्रूट स्क्रब से चेहरे की सारी गंदगी निकल जाती है।
हाथ व पैर
मॉइश्चराइजर
सामग्री: दो चम्मच मिल्क पाउडर, दो चम्मच शहद, एक चम्मच गुलाबजल।
बनाने का तरीका: एक बाउल में सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें और इस पेस्ट को आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर उसमें कुछ बूंदें पानी की डालें। इस पेस्ट को अपने हाथों व पैरों पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो दें।
केले से पाएं मॉइश्चर सामग्री: एक केला, एक चम्मच शहद, एक चम्मच चने का आटा।
बनाने का तरीका: केले को अच्छी तरह मसल लें और उसमें सभी चीजें डाल दें। अब इस पेस्ट को कोहनी, डार्क सर्कल और फटी हुई एड़ियों पर लगाएं। जब यह सूख जाए, तो गर्म पानी से धो दें।
बाल
सामग्री: दो अंडे, एक चम्मच पानी, एक चम्मच दही, एक चम्मच ऑलिव ऑयल।
बनाने का तरीका: अंडे में पानी मिलाकर उसे अच्छी तरह फेंट लें। अब दूसरे बाउल में दही और ऑलिव ऑयल डालकर पेस्ट बना लें। 10 बाद दोनों पेस्ट को मिला दें। बालों को हल्का गीला कर पेस्ट को लगाएं। पेस्ट लगाने के बाद बालों को शॉवर कैप या टॉवल से ढक दें। आधे घंटे बाद शैंपू करें।
फ्रूट विद हनी सामग्री: एक केला, एक अंडा, 2 चम्मच शहद, दो चम्मच मिल्क पाउडर, दो चम्मच पानी।
बनाने का तरीका: केले में अंडा मिलाकर पेस्ट बना लें। अब उसमें शहद, मिल्क पाउडर भी मिला दें। इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं। टॉवल को गर्म पानी में डालकर निचोड़ लें और सिर को टॉवल से अच्छी तरह ढक दें। 15 मिनट बाद सिर हल्के गर्म पानी से धोएं।
बॉडी
अवोकैडो मॉइश्चराइजर सामग्री: तीन अवोकैडो, एक कप मलाई, दो अंडे (अंडे का सफेद वाला हिस्सा), एक चम्मच पानी।
बनाने का तरीका: अवोकैडो के बीज निकालकर उसे मसल लें और फिर उसमें सारी सामग्री मिला दें। इस पेस्ट को आप अपनी पूरी बॉडी पर लगाएं। सूखने पर गर्म पानी में गुलाबजल मिलाकर साफ कर दें।
ओटमील बॉडी मास्क सामग्री: दो कप ओटमील, एक कप गर्म दूध, दो चम्मच शहद।
बनाने का तरीका: गर्म दूध में ओटमील मिलाकर पेस्ट बना लें। 15 मिनट बाद इस पेस्ट में शहद डालकर अपनी बॉडी पर लगाएं। 20 मिनट बाद हल्के गर्म पानी से धो दें।