.
माइग्रेन है?...जेट पहनिए!
माइग्रेन है?...जेट पहनिए!
नग-नगिने भी चमत्कारीक होते है!.... बहुत बार देखा गया है कि कई बीमारियों का ईलाज
दवाइयां नहीं कर सकी... लेकिन नग-नगिने या ग्रहों के स्टोन पहनते ही बीमारी छू-मंतर हो गई!... यह कहने-सुनने वाली बात नहीं है, अनुभव लेने से ही पता चल सकता है!
... जेट को ' संगमुसा' भी कहते है! इसका रंग गहरा काला, या मैटालिक लस्टर से युक्त गाढा भूरा भी होता है! इसे आप कोयला या लिगनाइट की किस्म भी कह सकतें है! पुराने जमाने से जेट का हीलिंग स्टोन के तौर पर इस्तेमाल होता आया है! प्राचीन रोमवासी तो जेट के चूर्ण को हिरण की मज्जा में घोलकर, सांप द्वारा कटे व्यक्ति के जखम पर लगाते थे... इससे सांप का जहर बे-असर हो जाता था!
निराशा में डूबे हुए व्यक्तियों में आशा जगाने का काम जेट करता है!... जेट पहनने वाला व्यक्ति बदलाव को स्वीकार करने की क्षमता अपने अंदर पैदा कर लेता है! एलिजॉन की साइकिक वेबसाइट जेट से जुडी तमाम दिलचस्प और हैरतअंगेज जानकारी उपल्ब्ध कराती है!...यहां कहा गया है कि जेट क्रिस्ट्ल मनो खुबियों, सात चक्रों, कलर हीलिंग हर्बल, प्यार और जादुई बौछार करने वाला नग है!..... फैंगशुई के अनुसार यह सहानुभूति जताने वाला और दुःख तथा सदमें से बाहर निकालने वाला नगिना है!
....कहते है कि जेट नकारात्मक सोच का सफाया करता है!... नेगेटिव सोच को अंदर ही अंदर सोख लेता है और बाहर नहीं निकलने देता!.... यह प्रक्रिया जेट पहनने वाले व्यक्ति के लिए फायदेमंद है!...खास तौर पर सूर्य की किरणों के संपर्क में आने पर जेट की हीलिंग पावर में बला की बढोतरी हो जाती है!... परिणाम जल्दी ही सामने आने लगता है....डिप्रेशन, उदासी, शोक और नुकसान से बचाव होना शुरु हो जाता है!.... मूड के चढाव-उतार पर काबू रखने में सहायता मिलती है!.... और जेम्स रे की थेरेपी के मुताबिक इसे पहनने भर से ही लीवर और गुर्दे की हिफाजत होना शुरु हो जाता है!.... सबसे बडा फायदा माइग्रेन के मरीजों को पहुंचता है!
.... जेट पहनकर मेडिटेशन करने पर स्पिरिचुअल जागरूकता उभर आती है, ऐसा बहुत लोगों का अनुभव है!... जेट पहनने से हर काम में कामयाबी हासिल करने का भी अनुभव कुछ लोग बयां करतें है!... पुरानी मान्यता पर विश्वास करें तो जेट बुखार, बुरी नजर और व्यक्तिगत समस्याओं का भी निदान करता है!.... जो लोग भय या किसी मानसिक पीडा को झेल रहे होते है, उनको भी सामन्य स्थिति में लाने का काम जेट करता है!
... धन-दौलत की अहमियत कौन नहीं जानता?.... तो किस्मत के दरवाजे खोल कर व्यक्ति को मालामाल करना भी जेट द्वारा संभव हो जाता है!.... ऐसा जादुई स्टोन चांदी में जड कर पहनने सलाह दी जाती है!...ये ऐसा स्टोन है जो ज्यादा महंगा भी नहीं है!...ईसा जन्म से 1400 साल पूर्व जेट के मिलने के सबूत है!
जेट सभी जगह मिल जाता है... वैसे यह भारत, इंग्लैंड, जर्मनी, फ्रांन्स, स्पेन, पोलैंड,तुर्की, चीन, अमेरिका और सोवियत संघ में बहुत ख्याति प्राप्त है!.... तो आप भी अनुभव ले कर देखिए!
प्रकाशन तिथि:
अक्तूबर 21, 2009
ambalika के द्वारा और अधिक संक्षेपण
More