.
जाती सर्दियों से सावधान- ये मौसम बड़ा बेईमान है
pre; -webkit-border-horizontal-spacing: 2px; -webkit-border-vertical-spacing: 2px; font-family: arial; ">के महीने में
सर्दी और गर्मी का जबर्दस्त खेल चलता
है।
ऐसा लगता है गर्मी आ गई और अचानक मौसम में ठंडक आ जाती है। आपने अगर गर्म कपड़े साथ हैं तो धूप के तीखे तेवर से बेहाल हो जाते हैं। $0$0
$0$0$0
लेकिन सही मायनों में ऋतुओं के इस संक्रमण काल में ही सावधानी की आवश्यकता होती है। जाती हुई सर्दी में जुकाम होने की संभावना अधिक होती है। विशेषकर अस्थमा के मरीज को यह मौसम बड़ा सताता है। बुजुर्ग कहते हैं सबसे मजाक करो, पर सर्दी से नहीं।$0
$0$0$0
$0$0
$0$0$0
अक्सर लोग सर्दी लगने पर डॉक्टर की सलाह के बिना दवाएँ लेते हैं जो शरीर के दर्द व बुखार को कम तो कर देती हैं, लेकिन सर्दी-जुकाम पर इनका खास असर नहीं होता। सर्दी लगने पर प्राकृतिक इलाज, चिकन सूप, सौंठयुक्त चाय, अदरक-लहसुन, प्राकृतिक विटामिन और जड़ी-बूटियों के सेवन से बहुत आराम मिलता है। $0$0
$0$0$0
सर्दी लगने पर औषधी वाली चाय के सेवन से गले की खिचखिच में आराम मिलता है।दालचीनी, कालीमिर्च, जायफल, लौंग, अदरक या तुलसी की पत्ती डालकर बनाई गई चाय सर्दी-जुकाम में लाभकारी होती है।$0$0$0$0$0$0$0
$0$0$0
इसके अलावा हरी पत्तियों की चाय और काली चाय भी बहुत गुणकारी होती है। इसके सेवन से गले की खराश और सिरदर्द में आराम मिलता है।$0$0
$0$0$0
सर्दी लगने पर विटामिन सी भी गुणकारी है। सौ मिलीग्राम की खुराक रोज लेने से सर्दी में आराम मिलता है। अधिक मात्रा में लेने पर हानि भी हो सकती है और पाचन शक्ति कमजोर हो सकती है। प्राकृतिक रूप से विटामिन सी आँवले, नीबू, संतरा आदि फलों में पाया जाता है। $0$0
$0$0$0$0