Summarize Human Knowledge

.

.

Buri aadaton se paanaa ho chhutkaara...

द्वारा : ambalika    

लेखक : Amitaabh S,,ambaalika
बुरी आदतों से पाना हो छुटकाराः कुनजाइट अपनाइए!


क्या आप जानतें है कि कुनजाइट स्कॉर्पियो यानी कि वृश्चिक

राशी वालों का बर्थ स्टोन है?.... यह सुंदर गुलाबी रंग का नगिना है और सिर्फ वूश्चिक राशी वाले ही नही...सभी राशी वालों की सेहत पर अपनी गुलाबी छटा बिखेरता है।....देखा और अनुभव किया गया है कि यह भावनात्मक बिखराव को दूर करनेका नेक काम करता है।....इसे पहनने वालों के मन में प्यार सुकून और शांति लबालब भर उठती है।



कुनजाइट स्टोन का एनर्जी यानी कि उर्जा के साथ घनिष्ठ संबंध है।इसे पहनतें ही पहननें वाले के मन में संवेदनशीलता का पनपना शुरु हो जाता है।अंदरुनी प्यार और नम्रता का अहसास होना शुरु हो जाता है....कितनी अच्छी बात है। बुरी से बुरी लत छुडाने का दमखम कुनजाइट में पाया गया है।अगर आप स्वयं या आपका कोई प्रियजन अनुशासनहीन है तो कुनजाइट स्वयं पहनिए या अपने प्रियजन को पहनाइए....और असर देखिए।



...देखते ही देखते अनुशासन का साम्राज्य फैल जाएगा और अनुशासन के अभाव में अबतक जो काम बनते बनते रह गए थेः वे काम बनते हुए नजर आएंगे।...अनुशासन हंमेशा आपकी भलाई के लिए ही होता है।



फेंगशुई के मुताबिक, कुनजाइट को अपनाने का मतलब है अंदरुनी शक्ति और शांति का अह्सास जगाना।...इससे आपके अंदर आत्मविश्वास का प्रादुर्भाव होता है और आप अपने को एक योग्य व्यक्ति समझते हुए हर काम अच्छी तरह से करना शुरु कर देते है....बदलेमें सफलता अर्जित करतें है।आपके मन के पहलेके, नकारात्मक विचार कहीं दूर चले जाते है।...इस नगिने के पहनने से मेडिटेशन में भी सहायता मिलती है।



जैम्स थेरेपी का मानना है कि कुनजाइट पहननेसे दिल की मांसपेशियों को बल मिलता है और खून का दौरा दुरुस्त रहता है।



कुनजाइट को दुनिया के संपर्क में आए मात्र 106 साल ही हुए है। जाने माने जेमोलोजिस्ट जीनीअएम. कुंड ने 1902 में कुनजाइट को दुनिया के सामने रखा। इस गुलाबी स्टोन को उन्ही के नाम पर नामकरण करते हुए' कुनजाइट' के तौर पर प्रसिध्द किया गया। यह पारदर्शी नगिना है। इसकी गुलाबी आभा मैगनीज तत्व के कारण है। यह म्यंमार,अमेरिका, ब्रजिल, कनाडा, स्वीडन, मैक्सिको और रुस में मिलता है।



कुनजाइट अत्यंत नाजुक नगिना है....इसे उबलते पानी से धोने की सख्त मनाही है। साबुन से धो कर कपडे से पौछ कर चमका सकतें है। कैसा लगा कुनजाइट स्टोन?....जरुर अपनाइए और चमत्कार का अनुभव लीजिए।


प्रकाशन तिथि: सितम्बर 01, 2008
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5

Bookmark & share this post

.