घर के किसी भी सदस्य को
उल्टी एवँ दस्त किसी भी वजह से हो सकते हैं जिनमें से बदहजमी मुख्य है । कभी-कभी सर्दी या गर्मी लगने
से भी अपच हो जाती है । ऐसे में हम निम्नलिखित उपायों को आजमा सकते हैं - (1)उल्टी होने पर नीँबू का रस पानी में घोल कर लेने से
फायदा हो सकता है ।
(2)तुलसी के पत्तों का एक
चम्मच रस शहद के साथ लेने से उल्टी में लाभ हो सकता है ।
(3)एक चम्मच प्याज का रस पीने से भी लाभ प्राप्त हो सकता है ।
(4) धनिये के पत्तों एवं अनार के रस को कुछ-कुछ देर के बाद बारी-बारी से पियें तो उल्टी रोकने में लाभ की प्राप्ति हो सकती है ।
(5)चुटकी भर सोंट एक चम्मच शहद के साथ लेने से दस्त तथा उल्टी को आराम मिल सकता है ।
(6) पुदीने के रस को लेने से उल्टी में लाभ हो सकता है ।
(7) सौंफ और जीरे को बराबर-बराबर मिला कर भून लें और अच्छी तरह से पीस लें । आधा-आधा चम्मच पानी के साथ लेने से दस्तों में फायदा हो सकता है ।
(8) जामुन के पेड़ की पत्तियाँ पीस कर सेंधा नमक मिला कर 1/4 चम्मच दिन में दो बार लेने से दस्तों में फायदा हो सकता है ।