आँखों के उपचार
Summary rating: 2 stars
2 समीक्षा
विजिट्स:
91
शब्द:
300
प्रकाशन तिथि: फरवरी 02, 2008
नेत्रज्योति बढ़ाने के लिये, यदि हम निम्नलिखित विधियों का इस्तेमाल करें तो लाभ हो सकता है -
(1)इन्द्रवरणा(बड़ी इन्द्रफला)के फल को काटकर अंदर से बीज निकाल कर उसकी फांक को रात सोते समय ललाट पर बाँध कर सोयें परन्तु यह धयान रखें कि आंखों में उसका पानी न जाये । इससे आँखों की रौशनी बढ़ने में लाभ होगा ।
(2)त्रिफला चूर्ण को रात को पानी में भिगो कर रखें। सुबह उठने पर उसके छने हुए पानी से आँखों से धोयें ।
(3) जलनेति करने से भी आँखों की रौशनी बढ़ती है ।
रात को न दिखने वाले रोग को ठीक करने के लिये निम्नलिखित उपायों को आजमा सकते हैं -
(1)बेलपत्र का 20 से 30 मि0लि0 रस पीने 3-5 बूँदे आँखों में लगाने से लाभ हो सकता है ।
(2)श्याम तुलसी के पत्तों का 2-2 बूँद रस दो हफ्ते तक आँखों में डालने से लाभ हो सकता है। इससे आँखों का पीलापन भी मिटता है ।
(3)1-2 ग्राम मिश्री तथा जीरे को 2-5 ग्राम गाय के घी के साथ खाने से लाभ हो सकता है ।
(4)जीरा, आँवला तथा रूई के पत्तों को सामान मात्रा में पीस कर सिर पर तीन हफ्ते तक बाँधने से लाभ हो सकता है ।
आँखों का पीलापन - रात को सोते समय अरण्डी का तेल या शहद आँखों में डालने से आँखों का पीलापन हटता है ।
आँखों की लालिमा के लिये निम्नलिखित उपाय कर सकते हैं -
(1) आँखों को आँवले के पानी से धोना चाहिये या गुलाबजल डालना चाहिये ।
(2)जामफल के 20-25 पत्तों को पीस कर पुल्टिस बना कर रात को सोते समय आँखों पर बाँध कर सोने से आँखों का दर्द व सूजन को लाभ मिलता है ।