Shilpa Shetty sikhaayegi yoga
Summary rating: 5 stars
2 समीक्षा
विजिट्स:
78
शब्द:
300
प्रकाशन तिथि: जनवरी 08, 2008
योगा शिल्पा शेट्टी सिखाएगी योगा...
शिल्पा शेट्टी हंमेशा कुछ न कुछ नया कर गुज़ारने को लालायित रहती है. लंदन के रियालिटी शॉ ने इसे आसमान पर बैठा दिया. बाद में भी यह किसी किसी वजह से चर्चा में बनी रही. खैर!... आदत अच्छी है!
अब शिल्पा शेट्टी एक डीवीडी ले कर आई है; नाम है ''शिल्पाज योग''. इस में आप शिल्पा को योग मुद्राओं में देख सकतें है. इससे पहले अमेरिका की हीरोइन जेन फोंडा ''जेन फोंडा एक्सरसाइज वर्कआउट'' सीडी में नज़र आई थी.यह 15 साल पहले की याने कि 1993 की बात है.
फरक यह है कि जेन फोंडा की सीडी जब बाज़ार में आई थी तब उसकी उम्र 56 साल की थी...जब कि शिल्पा इस समय, सीडी बाज़ार में आ रही है तब 32 वर्ष की है. जेन फोंडा की सीडी 65 मिनट की थी....जबकि शिल्पा की सीडी 2 घंटे की है.
...एक और बात ये भी है कि शिल्पा की यह डीवीडी मार्केट में आने से पहले… इंटरनेट की एक वेबसाइट youtube पर उपलब्ध भी है.
...तो अब योगा सिखने के लिए जल्दी तैयार हो जाइए...क्यों कि शिल्पा शेट्टी सिखाने आ रही है!