'' Codine'' yukta medicine...shishu ke liye ghaatak!
Summary rating: 5 stars
2 समीक्षा
विजिट्स:
65
शब्द:
300
प्रकाशन तिथि: जनवरी 08, 2008
Medicine ''कोडिन'' युक्त दवा...शिशु के लिए घातक!
यह खांसी में इस्तेमाल की जानी वाली दवाई है. खांसी की दवाइयां कई कंपनियां मार्किट में उतारती है. आकर्षक रंग, स्वाद और चित्त-वेधक लेबल देख कर आम लोग दवाई खरीदतें है; जो खांसी से भले ही तात्कालिक राहत पहुंचा सकती है... पर हैल्थ को आखिरकार नुकसान ही पहुंचाती है.
भारत में कोडिन युक्त दवाइयां बिना मेडिकल प्रिसक्रिप्शन के भी धडल्ले से बेची जाती है. अमेरिका में एक शिशु की मौत के बाद यह हकीकत सामने आई है कि गर्भवती और स्तनपान कराने माताएं अगर कोडिन युक्त दवा का इस्तेमाल करती है तो...इसका बुरा असर बच्चे पर पड़ता है.बच्चे की जान को ख़तरा बना रहता है.
शोध के बाद अमेरिकी प्रशासन ने दवाओं पर ब्लैक बॉक्स चेतावनी ज़ारी करते हुए कोडिनयुक्त सभी दवाइयों पर लिखना अनिवार्य कर दिया है कि ''गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं दवा सेवन करनेसे पहले डॉक्टर से सलाह लें!''
प्रशासन ने कहा है कि बच्चा दूध नहीं पिता और सुस्त है..तो इसका मतलब माता द्वारा कोडिन युक्त दवाई का सेवन और परिणाम स्वरुप बच्चे के खून में कोडिन का प्रवेश होना है. आगे बताया गया है कि कोडिन शरीर में प्रवेश करने के बाद मार्फिया में बदल जाता है; जो ज़हर का काम करता है.
...तो अब खांसी की या अन्य कोडिन युक्त दवा खरीदने पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें!